फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acid Attack: 'शादीशुदा' युवती से करना चाहता था तीसरा निकाह, सिरफिरा 'महबूब' गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2018 01:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 20 Feb 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Acid attack in jaipur- Police arrested the accused
लोगों ने पकड़ा आरोपी को - फोटो : फाइल फोटो
शादीशुदा युवती से तीसरा निकाह करने की जिद्द पर अड़े सिरफिरे 'महबूब' को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में कुछ और खुलासे होंगे। वेलेंटाइन डे पर महबूब ने बदला लेने के लिए महिला पर तेजाब फेंक दिया था। एक तरफा प्यार में असफल होने के बाद एसिड फेंकने वाले आरोपी 'महबूब' को पुलिस ने अस्पताल से गिरफ्तार किया।

दिल दहला देने वाली थी वारदात

Acid attack in jaipur- Police arrested the accused
लव अफेयर में एसिड अटैक का आरोपी - फोटो : Amar Ujala
जयपुर के एक नामी शॉपिंग मॉल में दिनदहाड़े हुई इस दिल दहलाने वाली वारदात से वहां मौजूद लोग घबरा गए थे। मॉल में पीड़िता को बचाने के लिए आगे आए एक कर्मचारी और अन्य युवती भी झुलस गए थे। साथ ही, इस जानलेवा एसिड अटैक में खुद ये सिरफिरा भी झुलस गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने इलाज पूरा होने के बाद उसे अस्पताल से उसे गिरफ्तार किया।

महिला का चल रहा है इलाज

Acid attack in jaipur- Police arrested the accused
आरोपी महबूब
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां महिला के साथ ही उसका भी इलाज चल रहा था। अब इस व्यक्ति के इलाज के बाद चिकित्सकों की राय लेने के बाद पुलिस ने महबूब को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस जांच  कर रही है कि वह तेजाब कहां से लाया था। अगर नियमों से परे उसे तेजाब बेचा गया है, तो दुकानदार पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पकड़कर कर दी धुनाई

Acid attack in jaipur- Police arrested the accused
acid attack
वारदात से चीख पुकार मचने पर वहां मौजूद लोगों ने सिरफिरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस के मुताबिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महबूब मूल रूप से सीकर जिले में पाटण कस्बे का रहने वाला है। वह जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में लंकापुरी बस्ती में रहकर ऑटोरिक्शा चलाता है।
विज्ञापन

यूं हुई थी दोनों की जान पहचान

Acid attack in jaipur- Police arrested the accused
एसिड अटैक
जानकारी के अनुसार महबूब की पहले दो शादियां हो चुकी हैं, लेकिन महबूब की हरकतों से परेशान दोनों पत्नियों से उसका तलाक हो चुका है। वहीं, एसिड अटैक की शिकार 27 वर्षीया पीड़िता भी भट्टा बस्ती में पति के साथ रहती है। वह झोटवाड़ा रोड पर ट्राइटन मॉल में हाउस किपिंग की जॉब करती है। पिछले कुछ साल से उसकी आरोपी मेहबूब से जान पहचान हुई थी। ये नजदीकियां दोस्ताना संबंध में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि मेहबूब पिछले कुछ अरसे से उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती थी। युवती के शादी से इंकार कर दिया तो वह पागल सा हो गया और युवती पर एसिड अटैक किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed