{"_id":"5a17e0a44f1c1ba7668b60b8","slug":"murder-women-are-doing-muder-of-family-member-due-to-loce-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के खातिर बच्चों की 'कातिल' बन गई ममता, खुद से उजाड़ा सुहाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के खातिर बच्चों की 'कातिल' बन गई ममता, खुद से उजाड़ा सुहाग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाजायज रिश्तों का ऐसा अंजाम कि पत्नी ने पति के खून से हाथ रंग लिए तो वहीं किसी मां ने बच्चों का गला घोंट दिया। एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। न रिश्तों की अहमियत बची है न ही मां की ममता। विवाहोत्तर अवैध संबंधों के चलते ये महिलाएं अपनों का खून बहाने से भी नहीं कतराई। साजिशें भी ऐसी बुनती हैं कि बड़े-बड़े अपराधी भी उसके आगे कुछ नहीं।
'ममता' ने दो बच्चों का यूं घोंटा गला
बच्चों को सुला दी मौत की नींद
- फोटो : अमर उजाला
अलवर में तीन बच्चों की मां ने अवैध संबंधों के चलते खौफनाक कदम उठाया है। भिवाड़ी फेस थर्ड थाना क्षेत्र के जोड़िया मेव गांव के रशीद की पत्नी मुनफीदा ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। जबकि उसकी सबसे बड़ी बेटी नानी केे होने की वजह से बच गई। दोनों बच्चे मोहम्मद सैफ और हिबा को मां ने पहले नहलाया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। मुनफीदा के किशनगढ़ बास के मोठूका गांव के रहने वाले समयदीन से अवैध संबंध है।
प्रेमी के साथ मिलकर की पति और बच्चों की हत्या
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले अलवर के शिवाजी पार्क इलाके में हुई घटना ने दिल दहला दिया था। यहां एक महिला ने पति और चार बच्चों की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मास्टरमाइंड संतोष और उसके प्रेमी हनुमान के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे।
दोनों के संबंध के बारे में संतोष के पति बनवारी को पता चल गया था जिसके कारण बनवारी अपनी पत्नी से मारपीट भी करने लगा था। हनुमान ने संतोष के पति को रास्ते से हटाने का पहले भी प्लान बनाया था, लेकिन संतोष ने उसे मना कर दिया क्योंकि बनवारी को मार भी देते तो भी उसके बच्चे उसको दूसरी शादी नहीं करने देते। ऐसे में उन्होंने पति समेत चार बच्चों को भी मार डाला।

पति और बच्चों को खिलाई नशे की गोली
Murder
एक साल पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक युवती पर भी शादी के बाद प्रेमी की दीवानगी इस कदर छाई कि उसने अपने पति के साथ दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार डाला। उसने हत्या कर शवों को संदूक में छिपा दिया, जिसे पुलिस ने बरामद भी कर लिया। घटना अगस्त 2016 की है। आरोपी युवती रीमा ने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की और फिर दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रीमा प्रेमी सुनील की पत्नी और बच्चों को भी मारना चाहती थी। किस्मत से सुनील की पत्नी और बच्चे बच निकले। आरोपी ने अपने पति और बच्चों को नशे की गोलियां खिलाकर उन्हें मार दिया।
विज्ञापन
अवैध संबंध पड़ गए भारी
Murder
इसी साल अप्रेल में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यहां के रहने वाले एक व्यापारी भंवरलाल की स्टील और लोहे के सामान की दुकान थी। उसके घर पर ड्राइवर भंवर लाल का आना जाना था। इस बीच उसके संबंध उसकी पत्नी सुनीता से बन गए। जब इन अवैध संबंधों पर भंवरलाल ऐतराज करने लगा तो सुनीता और धर्मपाल ने भंवरलाल की हत्या की साजिश रच डाली।
धर्मपाल अपने एक दोस्त के साथ जीप में बैठाकर भंवरलाल को ले गया। दोनों जीप में भंवरलाल को बैठाकर हनुमानगढ़ में इंदिरा गांधी नहर की ओर ले गए। धर्मपाल ने भंवरलाल को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद मसीतावाली हेड पर भंवरलाल पर ईंट से वारकर हत्या कर दी और लाश को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया।