फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस हादसे में 19 की हुई मौत, वहां एक पान ने बचाई दूल्हे की जान

Sun, 18 Feb 2018 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
rajasthan beawar cylinder blast in marriage function, How groom save his life
beawar gas tragedy
अजमेर के ब्यावर में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर फटा और पूरा भवन भर भराकर नीचे आ गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान दूल्हा भी उसी भवन में मौजूद था। वह अपने परिजनों के साथ मेंहदी के कार्यक्रम में व्यस्त था।

दूल्हे पान की पीक थूकने गया था

rajasthan beawar cylinder blast in marriage function, How groom save his life
Paan
जानकारी के मुताबिक दूल्हा दोस्तों के साथ भवन परिसर में मौजूद था। बताया जा रहा है कि उसने पान खा रखा था। वो पान की पीक थूकने बाहर आया। बस, इसी दौरान यह हादसा हो गया। दूल्हे ने तेज धमाके की आवाज सुनी और पीछे मुड़कर देखा तो मंजर पल भर में बदल गया था।

जबरदस्त था धमाका, मंजिले ध्वस्त

rajasthan beawar cylinder blast in marriage function, How groom save his life
beawar tragedy
पुलिस के अनुसार, हेमंत पटलेचा के शादी समारोह के दौरान हलवाई जब गलत तरीके से सिलेंडर की रिफलिंग कर रहा था तो ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला भवन का अधिकतर हिस्सा धाराशायी हो गया। इस मलबे में कई लोग दब गए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

19 शव अब तक निकाले जा चुके हैं

rajasthan beawar cylinder blast in marriage function, How groom save his life
ब्यावर
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि समारोह के दौरान 50 से अधिक लोग इस भवन में मौजूद थे। हादसे के बाद अब तक 19 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 2 से ज्यादा शव और यहां दबे होने की आशंका है। वहीं इस भीषण हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल है। इनमें से कई लोग गंभीर घायल है, जिन्हें अजमेर और जयपुर  रैफर किया गया है। 

 
विज्ञापन

खुशियों की जगह मातम पसर गया

rajasthan beawar cylinder blast in marriage function, How groom save his life
ब्यावर
शादी समारोह में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों से भी लोग यहां आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में इन लोगों के परिजन घटनास्थल पहुंच रहे हैं। हादसे के बाद खुशियों की बजाय मातम पसर गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed