फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सच्चे गौरक्षकों को ढूंढतीं दम तोड़ती इन निरीह गायों की आंखें...

Thu, 27 Jul 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
cow bovine dead in large number in rajsthan
गौवंश की मौत
गौरक्षा के नाम पर देशभर से ​उग्र होती भीड़ की तस्वीरें समय-समय पर दिखाई देती रहती हैं। लेकिन जब आपदा के दौरान यह गौवंश गौशालाओं में भूख और चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ता है, तब कथित गौरक्षक सामने नहीं आते हैं। पिछली तीन दिनों में जालौर जिले की पथमेड़ा में स्थित गौशाला में 536 गायों ने बाढ़ के हालातों में दम तोड़ दिया है।

सरकारी प्रयास भी सिर्फ खानापूर्ति आते हैं नजर

cow bovine dead in large number in rajsthan
बड़ी संख्या में गायों की मौत
इतना ही नहीं अब सरकारें गौरक्षा और गौपालन को बढ़ावा देने के लिए अपनी केबिनेट में मंत्री भी नियुक्त करने लगी हैं, लेकिन सरकारों के यह प्रयास तब खानापूर्ति नजर आते हैं, जब कीचड़ में फंसा गौवंश स्वयं को निकाले जाने के इंतजार में कई-कई दिन इंतजार करता है।

मेडिकल सुविधा के अभाव में तड़पती रही गायें

cow bovine dead in large number in rajsthan
दयनीय स्थिति में गौवंश
देश की प्रमुख गौशालाओं में दो गौशाला राजस्थान में भी है। इनमें एक है जयपुर के नजदीक स्थित हिंगोनिया गौशाला जहां दो वर्ष पूर्व सैंकड़ों की संख्या में हुई गौवंश की मौत ने सरकार को हिला कर रख दिया था। लेकिन अब राजस्थान के जालौर स्थित पथमेड़ा गौशाला चर्चाओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देने के बाद भी नहीं पहुंची सरकारी टीमें

cow bovine dead in large number in rajsthan
मृतक गायें
जालौर ओर सिरोही क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण पथमेड़ा गौशाला की क्षेत्रीय शाखाओं में 536 गौवंश पिछले कुछ दिनों में दम तोड़ चुका हैं। बरसात में उपजे बाढ़ के हालातों के बीच गौशाला प्रशासन ने कई बार जिला प्रशासन को गायों की स्थितियों के बारे में बताया, लेकिन मदद नहीं पहुंची। अब मदद तीन दिन बाद पहुंची है, लेकिन उनके पास भी साधनों का अभाव है।
विज्ञापन

पथमेड़ा की गौशाला में है हजारों गौवंश

cow bovine dead in large number in rajsthan
मेडिकल सुविधाओं में देरी
गौरतलब है कि पथमेड़ा गौशाला की विभिन्न शाखाओं में वर्तमान में 45 हजार से ज्यादा गौवंश  है। राजस्थान के अतिरिक्त गुजरात में भी पथमेड़ा गौशाला की शाखाएं है। जालौर में पथमेड़ा की गौशाला में करीब 11 हजार गौवंश है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed