{"_id":"59eb599e4f1c1bc8678b6e08","slug":"bhaidooj-celebrated-in-tombs-in-nindar-jaipur-by-farmers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समाधि में जिंदा भाइयों को देख बहनों की भर आईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधि में जिंदा भाइयों को देख बहनों की भर आईं आंखें
Sun, 22 Oct 2017 03:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाई दूज पर बहनों ने अपने भाइयों के तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज भाई दूज पर बहनों ने अपने भाइयों के तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। यहां पर जब बहनें अपने भाइयों के तिलक लगा रही थीं तो उनकी आंखें भर आईं। उनके भाई पिछले करीब 20 दिन से जिंदा समाधि लेकर गड्ढे में बैठें हैं।
सरकार का ध्यान दिलाने के लिए ले रखी है जिंदा समाधि
2 of 5
nindar, jaipur, rajasthan
- फोटो : Amar Ujala
मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक नींदड़ गांव का है। यहां पर जयपुर विकास प्राधिकरण आवासीय योजना के लिए किसानों की जमीन अवाप्त कर रहा है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलने और खेती की जमीन छीनने की बात कही जा रही है। विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाते हुए किसानों और उनके परिवार के सदस्य यहां गड्ढे खोदकर उसमें बैठें हैं।
बहनों को यूं देखा तो भाई भी रो पड़े
3 of 5
nindar, jaipur, rajasthan
- फोटो : Amar Ujala
यहां पर जिंदा सामधि के लिए गड्ढे में बैठनें वालों में कई महिलाएं भी हैं। इनके भाई प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और तिलक लगवाया। बहनों ने उनका मुंह मीठा कर लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान भाइयों की आखों में भी आंसू भर आए। भाइयों ने भी जमीन बचाने के लिए बहनों को हर संभव सहयोग का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधि स्थल पर ही गोवर्धन पूजा
4 of 5
सुबह महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की
- फोटो : Amar Ujala
भूमि अवाप्ति से प्रभावित परिवारों ने गोवर्धन पूजा भी प्रदर्शन स्थल पर ही की थी। यहां महिलाएं समूह में समाधि स्थल पर पहुंची और जमीन बचाने के लिए भगवान गोवर्धन से प्रार्थना की।
विज्ञापन
दिवाली भी यहीं तो धनतेरस भी
5 of 5
दिवाली
जमीन अवाप्ति के विरोध में ये आंदोलन करीब 20 दिन से चल रहा है। इस दौरान सरकार से बातचीत भी हुई, लेकिन बेनतीजा रही। इसके चलते धनतेरस, रूपचौदस और यहां तक कि दिवाली का पर्व भी इन किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर ही मनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।