फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा के फायरब्रांड योगी आदित्यनाथ नहीं हैं इस लिस्ट में शामिल, जानें...

Thu, 11 Jan 2018 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
bjp release a list in which yogi adityanath is not included- pm  modi and shah at the top
फाइल फोटो
उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा ने एक सूची जारी की है, जिसमें फायरब्रांड नेता यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित 40 नाम शामिल किए गए हैं। दरअसल भाजपा ने राजस्थान में होने जा रहे उपचुनाव के मद्देनजर अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सरीके नाम शामिल हैं, मगर यूपी के सीएम और भाजपा के लोकप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं होना हैरानी भरा है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos

राजे समेत उनके पुत्र और बहु को किया गया शामिल

bjp release a list in which yogi adityanath is not included- pm  modi and shah at the top
rajasthan bypolls
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के अलावा प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है, जिनमें सीएम वसुंधरा राजे समेत, भाजपा के राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी जैसे नेता शामिल हैं, तो वहीं सीएम राजे के पुत्र एवं सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी पत्नी निहारिका को भी शामिल किया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के 7 सदस्य शामिल

bjp release a list in which yogi adityanath is not included- pm  modi and shah at the top
फाइल फोटो
भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में केंद्रीय मंत्रिमंडल के 7 सदस्य शामिल हैं जिनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह,नि​तिन गडकरी, पियुष गोयल, सी.आर चौधरी, पीपी चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं। ऐसे ही राजस्थान सरकार के 13 मंत्रियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी की लोकप्रियता का भी नहीं रखा गया ध्यान

bjp release a list in which yogi adityanath is not included- pm  modi and shah at the top
फाइल फोटो
गौरतलब है कि सूची को भाजपा नेताओं की लोकप्रियता के हिसाब से तैयार किया गया है, मगर इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का न होना हैरानी भरा लगता है। क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ काफी लोकप्रिय हो रहे हैं और उनके द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों से योगी ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन

तो क्या पीएम करेंगे प्रचार!

bjp release a list in which yogi adityanath is not included- pm  modi and shah at the top
फाइल फोटो
जानकारों की मानें तो देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी राजस्थान में आगामी उपचुनाव से पहले दो बार प्रदेश के दौरे पर आएंगे। जानकारी के अनुसार पीएम 16 जनवरी को बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी के शिलान्यास के लिए आएंगे। इसके बाद वो प्रदेश के ही झुंझुनूं में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना को पूरे भारत में लागू करने के लिए पहुंचेंगे। हालांकि पीएम मोदा का उप चुनाव को लेकर कोई दौरा फिलहाल प्रस्तावित नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed