{"_id":"5a8ac93c4f1c1b78028b532b","slug":"beawar-tragedy-blasts-from-the-pasts-which-took-many-lives-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर और गैस सिलेंडरों ने बिछा दीं 45 लाशें, देखते ही देखते उजड़ गए कई परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर और गैस सिलेंडरों ने बिछा दीं 45 लाशें, देखते ही देखते उजड़ गए कई परिवार
Tue, 20 Feb 2018 12:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
beawar tragedy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ दिनों महीनों में हुए भीषण अग्निकांड की घटनाओं ने लोगों के दिलों में सिहरन पैदा कर दी। लापरवाही की चिंगारी से सुलगी आग ने परिवार के परिवार ही उजाड़ डाले और हालात ऐसे कर दिए कि अर्थियों को कंधा देने वाले अपने लोग ही नहीं रहे। वो दर्दभरे मंजर आज भी हर किसी को सिहरा देते हैं।
शाहपुरा दुखांतिका: ट्रांसफॉर्मर फटने से 21 लोगों की हुई थी मौत
2 of 5
shahpura transformer blast
जयपुर के पास शाहपुरा में एक ट्रांसफार्मर फटने की घटना में 21 लोगों की मौत हुई थी। ट्रांसफॉमर फटने के बाद उसका खौलता हुआ आॅयल शादी की एक रस्म पूरी करके वापस लौट रही महिलाओं एवं अन्य लोगों पर गिर गया था। इस दिल दहला देने वाली घटना में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई थी। हालांकि हादसे के जिम्मेदार लापरवाहों पर कोई आंच नहीं आई।
विद्याधर नगर अग्निकांड: पांच अर्थियों को कंधा देने के लिए बचा केवल एक
3 of 5
vidhyadhar nagar blast case
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर के विद्याधर नगर में एक हस्ते खेलते परिवार पर आग कहर बनकर टूट पड़ी थी। यह दिल दहला देने वाला हादसा विद्यानगर सेक्टर 9 में स्थित लोहे का कारोबार करने वाले संजीव गर्ग के घर में हुआ। हादसे में संजीव गर्ग के पिता महेन्द्र गर्ग (75), बेटी अर्पिता (22) तथा अपूर्वा (20), बेटा अनिमेष (18) व भांजा शौर्य (20) जिंदा जल गए। इस मामले में सरकारी तंत्र की पोल भी खुली थी क्योंकि सूचना दिए जाने के काफी देर बाद तक दमकल मौके पर नहीं पहुंची। जब दमकल वहां पहुंची तो उसकी सीढ़ियां नहीं खुली और पानी का पाइप जुड़ नहीं पाया। दमकल के साथ आया स्टाफ भी अप्रशिक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यावर सिलेंडर ब्लास्ट: छोटे से लालच से भड़की आग में 19 जिंदा जले
4 of 5
beawar tragedy
आज ब्यावर और जोधपुर का पिपाड़ शहर पूरी तरह से गमजदा है। ब्यावर में हलवाई के एक छोटे से लालच से सुलगी आग में 19 लोग जिंदा जल गए जबकि कई अब भी झुलसे हुए अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
10 लोगों का एकसाथ किया गया अंतिम संस्कार
5 of 5
beawar tragedy
जोधपुर के पिपाड़ शहर में ब्यावर हादसे में मारे गए पिपाड़ निवासी 10 लोगों के शवों का एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया तो पूरे कस्बे के लोगों की आंखो से आंसू छलक पड़े। मारे गए लोग एक शादी समारोह में भाग लेने ब्यावर गए थे जो कि आपस में रिश्तेदार थे। इस हादसे में दूल्हे ने अपने मां बाप को खोया तो तो किसी पिता पुत्र और सगे भाईयों की जान चली गई। 10 लोगों की इस अंत्योष्टि में पूरा कस्बा ही उमड़ पड़ा और किसी की बहू तो किसी के बच्चों और बेटों को अंतिम विदाई दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।