फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fact File:ऐसी होगी बाड़मेर रिफाइनरी जिससे निकलेगा 'काला सोना'

Tue, 16 Jan 2018 05:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
barmer oil refinery fact file from supply of crude oil to production
barmer refinery
राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा से प्रदेश के साथ-साथ देश में तेल उत्पादन को लेकर एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ को रिमोट का बटन दबाकर श्रीगणेश किया। इस रिफाइनरी का कार्य पूरा होने के बाद देश में क्रूड आॅयल को रिफाइन करने की समस्या से काफी हद तक निजात मिल पाएगी और आयातित तेल पर निर्भरता कम होगी।

4 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

barmer oil refinery fact file from supply of crude oil to production
barmer refinery
बाड़मेर रिफाइनरी का कार्य 4 साल में पूरा ​होगा जिसके निर्माण में करीब 43129 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसका निर्माण 4567.32 एकड़ भूमि में होगा। इस रिफाइनरी के निर्माण में युक्त होने वाली करीब 30 फीसदी मशीनें विदेश से मंगवाई गई है जबकि 70 फीसदी मशीने देश की भेल कंपनी उपलब्ध करवाएगी। 
 

यूं चलेगा रिफाइनरी का काम

barmer oil refinery fact file from supply of crude oil to production
barmer refinery
इस प्रोजेक्ट में 15 ​हजार से ज्यादा कर्मचारी और इंजीनियर लगेंगे जिनके यहां रहने की व्यवस्था एक टाउनशिप का निर्माण कराके की गई है। यहां निर्माण कार्य के साथ साथ 1 साल बाद से ही रिफाइनरी  के फेब्रिकेशन का काम भी तेजी से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस-6 स्टैंडर्ड के पेट्रोल डीजल का होगा उत्पादन

barmer oil refinery fact file from supply of crude oil to production
barmer refinery
आपको बता दें कि बाड़मेर रिफाइनरी एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के सहयोग से स्थापित की जा रही है जिसमें 74 फीसदी एचपीसीएल की हिस्सेदारी तय की गई है जबकि राज्य सरकार की इसमें 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी। यहां बीएस 6 मानक स्तर के पेट्रोल डीजल का उत्पदान किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

यहां से आएगा क्रूड आॅयल जो बाड़मेर में होगा रिफाइन

barmer oil refinery fact file from supply of crude oil to production
barmer refinery
राजस्थान में क्रूड आॅयल नहीं है ऐसे में रिफाइनरी को क्रूड आॅयल एक पाइप लाइन के जरिए गुजरात से उपलब्ध कराया जाएगा। ये पाइपलाइन 2 से 3 फीट चौड़ी होगी जिसकी लंबाई करीब 650 किलोमीटर बताई गई है। केयर्न एनर्जी कंपनी ये क्रूड आॅयल उपलब्ध कराएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed