राजस्थान के बाड़मेर जिले की धरती से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी के कार्य शुभांरभ को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम ने जनता को संबोधित किया। पीएम ने अपने भाषण में जहां एकतरफ विपक्ष पर जमकर हमले किए तो दूसरी तरफ इतिहास के पन्नों को भी खोलकर रख दिया।
कुल देवी-देवताओं का नाम लेकर शुरू किया भाषण
पीएम ने अपना संबोधन राजस्थान के कई कुल देवी देवताओं का नाम लेकर शुरू किया। उन्होनें कहा कि बाड़मेर की यह धरती वो धरती है जहां तुलसारानी, माता रानी भटयाणी, नागणेची , संत इश्वर दास,धारूजी न जाने कितने अनिगनत संत जगत के आशीर्वीद से पली बढ़ी। मैं आज इस धरती को नमन करता हूं।
स्वाधीनता सेनानियों को किया याद
बाड़मेर के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उनके बलिदानों का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि पचपदरा की यह धरती स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय गुलाब चंद की कर्मभूमि है, उन्होनें बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह से पहले गुलाबचंद जी ने यहां नमक सत्याग्रह किया था। इस क्षेत्र में पीने का पानी लाने, ट्रेनें लाने में और पहला कॉलेज खोलने में गुलाबचंदजी का सर्वोपरी योगदान है। पीएम ने कहा कि हमारे देश में इतिहास को भुला देने की परंपरा रही है लेकिन वीरों के त्याग और बलिदान को हर पीढ़ी द्वारा मान सम्मान के साथ स्मरण करके नया इतिहास बनाने की प्रेरणा लेते रहना चाहिए।
पीएम ने समझाया राजस्थान और इजरायल के बीच खास नाता
इजरायली प्रधानमंत्री के भारत प्रवास को लेकर पीएम ने कहा कि 14 साल बाद कोई इजरायली पीएम यहां आया है। देश आजाद होने के बाद मैं पहला पीएम था जो इजरायल की धरती पर गया। पीएम ने कहा कि वो आज से 100 पहले प्रथम विश्वयुद्ध में हाइपा को मुक्त कराने के लिए गए भारतीय वीरो को नमन करने वहां गए थे जिनका नेतृत्व मेजर दलपतसिंह शेखावत ने किया था जो राजस्थान की धरती पर पैदा हुए थे। पीएम ने कहा कि दिल्ली का तीन मूर्ति चौक मेजर दलपत सिंह की याद में ही बनाया गया है जहां मेरे साथ इजरायली पीएम बेंजामिन नेत्यानाहू भी गए थे।
कांग्रेस को बताया अकाल का जुड़वां भाई
आज पीएम ने बाड़मेर की धरती से विपक्ष जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि जब जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी तब तब यहां अकाल पड़ा है। वहीं पीएम ने सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए कहा कि जब जब इस प्रदेश की कमान राजे ने संभाली है तब तब यहां की सूखी धरती को पानी मिला है।