फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

36 हार्ले डेविडसन बाइक और 300 लग्जरी कारें किसकी नजर में खटक रही हैं, जानें...

Wed, 15 Nov 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
action is taking against luxury cars and bikes in rajasthan
फाइल फोटो।
लग्जरी कार और बाइकों का शौक अब युवाओं के सिर चढ़कर बोलने लगा है। इसी का नतीजा है विदेशी कारों और बाइक का मार्केट पिछले दो वर्षों में 30 फीसदी तक बढ़ गया है। लेकिन इनके खरीदारों के लिए अभी जो मुश्किल है वह है इन गाड़ियों पर लगने वाला वन टाइम टैक्स। राजस्थन में ऐसी गाड़ियों पर लगने वाला यह टैक्स दस फीसदी है।

पड़ोसी राज्यों से लाकर दौड़ा रहे हैं यहां

action is taking against luxury cars and bikes in rajasthan
फाइल फोटो।
इसी टैक्स को बचाने के लिए यहां के लोग प​ड़ोसी राज्यों से इन गाड़ियों की खरीदी कर रहे हैं और राजस्थान में दौड़ा रहे है। लेकिन अब एसडीआरआई और राजस्थान परिवहन विभाग ने ऐसे लोगों पर नजर टेड़ी कर ली है। विभाग ने राजस्थान में 36 हार्ले डेविडसन बाइक और 300 लग्जरी कारों को चिन्हित किया है। इनमें मंगलवार एक बाइक व नौ कारों पर कार्रवाई की गई।

कारें भी विभाग के राडार में

action is taking against luxury cars and bikes in rajasthan
फाइल फोटो।
जयपुर में की गई कार्रवाई में बाइक को सड़क पर नहीं चलने के लिए पाबंद करते हुए कागजात जब्त किए गए हैं। साथ नोटिस जारी कर टैक्स चुकाने के लिए कहा गया है। वहीं तीन आॅडी, दो बीएमडब्लयू, चार मर्सिडीज कारों के भी दस्तावेज जब्त कर उन्हें नहीं चलने के लिए पाबंद किया गया है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों में ऐसी 30 से अधिक कारों पर विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले का टैक्स हो सकता है रिफंड

action is taking against luxury cars and bikes in rajasthan
फाइल फोटो।
गौरतलब है राजस्थान के नजदीकी राज्यों में लग्जरी बाइक व कारों पर लगने वाला वन टाइम टैक्स दो—चार फीसदी है। इसी कारण यहां के लोग अन्य राज्यों में इन गाड़ियों का ​रजिस्ट्रेशन करवाते है। हालांकि यदि उन्हें इस टैक्स को पुन: भरना पड़ रहा है तो वह पहले चुकाए टैक्स को लेकर सबंधित राज्य में क्लेम कर सकते है। इसके बाद उन्हें वह पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

करोड़ों का राजस्व मिलेगा

action is taking against luxury cars and bikes in rajasthan
परिवहन मंत्री राजस्थान
हालांकि विभाग के सख्ती के बाद भी उम्मीद कम ही  है कि राजस्थान में इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बढ़ेगा। क्योंकि यहां वन टाइम टैक्स का प्रतिशत काफी ज्यादा है। जानकारी के अनुसार विभाग का अनुमान है यदि चिन्हित गाड़ियों से टैक्स वसूला गया तो उसे उसे करीब दस करोड़ के राजस्व की प्राप्ति होगी। यह टैक्स उन गाड़ियों से वसूला जाएगा जो कि 30 दिन से ज्यादा समय से राजस्थान में दौड़ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed