फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए बस 50 सैकंड में कैसे हुआ बुजुर्ग की किडनैपिंग का पूरा खेल

Tue, 22 Aug 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
a old aged businessman kidnapped in udaipur by unknown kidnappers
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
कार में सवार होकर आए बदमाशों ने महज 50 सैकंड के अंदर ही एक बुजुर्ग का अपहरण कर लिया और इस पूरी घटना का नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक बुजुर्ग को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं और उसे लातों से मार मारकर कार में बैठाया जा रहा है। 

 

उदयपुर के सूरजपोल का मामला

a old aged businessman kidnapped in udaipur by unknown kidnappers
गोले में नजर आ रहा अपहृत बुजुर्ग - फोटो : amar ujala
मामला उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र का है जहां सर्वऋतु विलास क्षेत्र में सोमवार शाम को कार में सवार होकर आए तीन बदमाश एक वृद्ध का दिन-दहाड़े अपहरण कर ले गए। मात्र 50 सैकंड की इस वारदात के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे, परन्तु किसी ने भी इस वृद्ध को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। 
 

नीलामी की गाड़ियां खरीदता था वृद्ध

a old aged businessman kidnapped in udaipur by unknown kidnappers
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार अहमदाबाद निवासी सूरजनारायण आबकारी में पकड़ी जाने वाली गाड़ियों के नीलाम होने पर उन्हें खरीदता था और बाद में उन्हें ठीक करवाकर या उनके पार्ट्स निकालकर बेचता था। उदयपुर में वह ऑक्शन में नीलाम होने वाली गाड़ियों को खरीदने के लिए आया था। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, परन्तु आरोपियों का पता नहीं चला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं चला पूरा घटनाक्रम

a old aged businessman kidnapped in udaipur by unknown kidnappers
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
वृद्ध 19 अगस्त को उदयपुर आया था और होटल सर्वऋतु विलास के कमरा नंबर 106 में रूका हुआ था। पिछले तीन दिनों से वह इसी होटल में रह रहा था और अपना काम निपटा रहा था। सोमवार शाम को करीब 5:20 बजे वह शहर की ओर से आया और होटल के बाहर ही स्थित पार्किंग में उसने अपनी एक्टिवा खड़ी कर ही रहा था कि इसी दौरान एक कार आकर रूकी और कार में से तीन युवक आए।

तीनों युवक एकदम से इस वृद्ध के पास में आए और जबरन हाथ पकड़कर वृद्ध को कार में धकेलने का प्रयास शुरू कर दिया। वृद्ध ने जमकर विरोध किया तो मारपीट कर उसे जबरन कार में डालने का प्रयास कर रहे थे। जैसे-तैसे कर वृद्ध को कार में धकेल दिया तो वृद्ध ने बाहर निकलने का प्रयास किया। इस पर एक युवक ने पुन: इस वृद्ध को अंदर धकेल दिया। इसी दौरान एक युवक जाकर कार की ड्राईविंग सीट पर बैठा और दूसरे अन्य युवकों ने जैसे-तैसे कर इस वृद्ध को कार में धकेला और कार लेकर रवाना हो गए। 
विज्ञापन

कार में झांक झांककर देख रहे थे तमाशबीन,नहीं की मदद

a old aged businessman kidnapped in udaipur by unknown kidnappers
गोले में नजर आ रहे व्यक्ति कार में झांककर देखते हुए - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि जिस समय युवक वृद्ध का अपहरण कर रहे थे, उस समय काफी लोग मौजूद थे। तीन-चार बाइक वालों ने भी बाइक रोक दी थी। एक ऑटो चालक भी रूक गया था और लाईव अपहरण देख रहा था।

वहीं जब वृद्ध को कार में बैठा लिया तो एक युवक आया और कार के कांच में से कार मेें झांक रहा था, परन्तु किसी ने भी बचाने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान यदि एक भी विरोध कर देता तो आरोपी युवक पकड़े जा सकते थे, परन्तु कोई कुछ नहीं बोला।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed