फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराबी ने घूंसों से, फिर उसकी मां ने चप्पल से मारा पुलिस को, लट्ठ लेकर भी पीछे दौड़ी, देखें...

Tue, 22 Aug 2017 01:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
woman beaten up police constables after they tried to stop his drunk son in ajmer
कांस्टेबल पर चप्पल से हमला बोलती महिला - फोटो : amar ujala
अपने शराबी बेटे को पुलिस से बचाने के लिए एक मां पुलिसवालों के पीछे लट्ठ लेकर पड़ गई। इतना ही नहीं महिला ने एक पुलिसकर्मी को तो दौड़ा दौड़ा कर चप्पल से पीटा भी लेकिन महिला और उसका शराबी बेटा पुलिस के काबू में आ ही नहीं पाया। मामला अजमेर के गंज थाना क्षेत्र का है जहां एक शराबी बाइक चालक को रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शराबी बाइक चालक व उनके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

बेटा भी नहीं निकला कुछ कम

woman beaten up police constables after they tried to stop his drunk son in ajmer
एक पुलिस कांस्टेबल को दौड़ा दौड़ाकर पीटता शराबी बाइक चालक - फोटो : amar ujala
गंज थाना क्षेत्र में सिग्मा के तहत डयूटी अंजाम दे रहे दो पुलिसकर्मियों को एक बाईक सवार पर शराब का सेवन किए होने का संदेह हुआ। उन्होंने जब उसे रोका तो यह बात शराबी बोराज निवासी अरूण रावत को नागवार गुजरी। अरूण ने आव देखा ना ताव और पुलिसकर्मियों पर पिल पड़ा।

उसकी मां भी कहां पीछे रहने वाली थी, उसने भी जमकर दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस घटना का पूरा वीडियो भी वायरल हो चुका है, हालांकि आरोपी शराबी चालक के खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की है।

देखती रही भीड़ पिटती रही पुलिस

woman beaten up police constables after they tried to stop his drunk son in ajmer
पुलिस कांस्टेबल पर यूं टूट पड़े मां बेटे - फोटो : amar ujala
यह नजारा देखने के लिए भारी भीड़ भी जमा हो गई लेकिन किसी ने भी लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया और अपने फोन से वीडियो बनाते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा इतना बढ़ा कि बुलानी पड़ी माइक वैन

woman beaten up police constables after they tried to stop his drunk son in ajmer
बड़ी मुश्किल से बैठाया गया शराबी बाइक चालक को - फोटो : amar ujala
शराबी बाइक चालक और उसके परिजनों ने बीच सड़क पर इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि पीड़ित पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम पर फोन करके मदद के लिए माइक वैन को बुलवाया।  मौके पर पहुंची माइक वैन में सवार अन्य पुलिकर्मियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बचाया। 
 
विज्ञापन

आदतन बदमाश है आरोपी,पहले भी दर्ज है मामले

woman beaten up police constables after they tried to stop his drunk son in ajmer
पुलिस पर डंडे बरसाती महिला - फोटो : amar ujala
वहीं आरोपी अरूण को हिरासत में लिया। पुलिस के अधिकारियों की मानें तो अरूण आदतन बदमाश है। कुछ दिन पहले भी उसे मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी उसे गिरफ्तार किया और उसकी बाईक भी जप्त की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed