चीन में हुई मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर ने जीत हासिल करके 17 साल बाद भारत को यह खिताब दिलवाया। जानिए उनके बारे में ऐसी बातें जो आप पहले नहीं जानते होंगे-
मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं, फिलहाल वह सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमन से पढ़ाई कर रही हैं।
मानुषी के पापा डॉ मित्रा बसु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं, उनकी मां नीलम छिल्लर इंस्टीट्यूट ऑफ ह्मूमन बिहेवियर एंड एलीड साइंस के डिपार्टमेंट की हेड हैं।
मानुषी फिलहाल 20 साल की हैं, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह छठी भारतीय महिला हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से भी पढ़ाई की है।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने ले लिए नाम देते वक्त मानुषी मेडिसिन एंड सर्जरी में अपनी डिग्री पूरी कर रही थीं।