चारधाम यात्रा कल से शुरू होने जा रही है। यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुल जाएंगे। 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके अलावा, विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता लोकसभा चुनाव में हर चरण के बाद पूर्ण मतदान प्रतिशत के आंकड़े तत्काल जारी करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे और लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: चारधाम यात्रा कल से शुरू; हज के लिए रवाना हुआ पहला जत्था; जयशंकर से मिलेंगे मालदीव के विदेश मंत्री
चारधाम यात्रा कल से
चारधाम यात्रा कल से शुरू होने जा रही है। यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुल जाएंगे। 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए बुधवार तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीयन करा चुके हैं। उधर, मंदिर समिति ने यात्रा के दौरान मोबाइल से रील न बनाने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर
चुनाव आयोग से आज मिलेंगे इंडी गठबंधन के नेता
विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता लोकसभा चुनाव में हर चरण के बाद पूर्ण मतदान प्रतिशत के आंकड़े तत्काल जारी करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी नेता भाजपा के अपने चुनावी अभियान में कथित तौर पर धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
आज लखनऊ में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे और लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
मुंबई आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 10 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। 166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते मैच जीता। ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। पढ़ें पूरी खबर