फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Least Populated Cities: ये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर, यहां रहते हैं महज 30 लोग

Wed, 08 May 2024 06:51 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 08 May 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
What city has the lowest population in the world one has the population of only 30
city (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik

Least populated cities in the world: दुनियाभर में कई ऐसे शहर हैं, जहां की आबादी बढ़ती ही जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दुनिया के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां बहुत कम लोग रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अक्सर सन्नाटा पसरा रहता है, क्योंकि वहां की आबादी बहुत कम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में एक ऐसा शहर भी है, जहां मात्र 30 लोग ही रहते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर कौन से हैं।



दुनिया के सात सबसे सुनसान शहर
'हम' क्रोएशिया का एक छोटा सा शहर है, जिसे दुनिया के सबसे छोटे शहर के रूप में जाना जाता है। 100 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा यह शहर इस्त्रिया के केंद्र में बुजेट शहर में स्थित है। साल 2022 तक इस शहर की आबादी 30 लोगों की थी। हम मध्य युग से अपनी वास्तुकला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

What city has the lowest population in the world one has the population of only 30
city (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
ऐडम्सटाउन
पिटकेर्न द्वीप समूह की राजधानी 'ऐडम्सटाउन' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह इन द्वीपों पर एकमात्र बस्ती है, जिसकी कुल आबादी लगभग 50 लोगों की है। यहां बहुत सारे द्वीप मौजूद हैं, लेकिन केवल ऐडम्सटाउन पर ही लोग रहते हैं बाकि सभी निर्जन हैं। ऐडम्सटाउन को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा राजधानी शहर माना जाता है।

नगेरुलमुद
पलाऊ की राजधानी, 'नगेरुलमुद' भी दुनिया की सबसे कम आबादी वाले शहरों में से एक है। यहां केवल 200 लोग रहते हैं। इस शहर में सरकारी इमारतों के अलावा कुछ भी देखने को नहीं मिलता है। यहां किसी तरह का कोई पर्यटन स्थल भी नहीं है।
What city has the lowest population in the world one has the population of only 30
city (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी में करीब एक हजार लोग रहते हैं। दरअसल, यह एक स्वतंत्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल 110 एकड़ है। वेटिकन सिटी अपने क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के हिसाब से पूरी दुनिया का सबसे छोटा संप्रभु देश माना जाता है। वेटिकन सिटी दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध कलाओं का घर मानी जाती है। यही कारण है कि बहुत से लोग इस शहर में पर्यटक के तौर पर आते हैं। इस शहर में घूमने लायक बहुत सी जगहें हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
What city has the lowest population in the world one has the population of only 30
city (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
ग्रीनवुड
ब्रिटिश कोलंबिया में ग्रीनवुड नाम का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो 1897 में स्थापित हुआ था। बीते कुछ सालों में इस शहर की आबादी में भारी गिरावट देखी गई है, इसके बावजूद ग्रीनवुड सिटी की जनसंख्या करीब 702 है। यह शहर कनाडा का सबसे छोटा शहर माना जाता है। 

 
विज्ञापन
What city has the lowest population in the world one has the population of only 30
city (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik

सेंट डेविड्स
ब्रिटेन का सबसे छोटा शहर 'सेंट डेविड्स'  6वीं शताब्दी में स्थापित एक भव्य चर्च के पास बनाया गया है। इसका पूरा क्षेत्र ईसाई इतिहास से काफी समृद्ध है। इस शहर की आबादी करीब 1,751 लोगों की है।

उत्तरी अटलांटिक में स्थित, पूर्व ब्रिटिश द्वीप क्षेत्र का एक छोटा सा शहर यानी बरमूडा की राजधानी हैमिल्टन में करीब हजार से भी कम लोगों का घर है। यहां पर एक सुंदर बंदरगाह है। इसके अलावा इस शहर के में कई सौंदर्यपूर्ण दृश्य देखने को मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed