फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 SRH vs LSG Result: Sunrisers Hyderabad beat Lucknow Highlights Analysis Records Travis Head, Abhishek

IPL 2024: मुंबई आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी, लखनऊ के खिलाफ हेड-अभिषेक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Wed, 08 May 2024 10:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 May 2024 10:46 PM IST
सार

SRH vs LSG Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2024 SRH vs LSG Result: Sunrisers Hyderabad beat Lucknow Highlights Analysis Records Travis Head, Abhishek
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 10 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। 166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते मैच जीता। ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।
विज्ञापन

IPL 2024 SRH vs LSG Result: Sunrisers Hyderabad beat Lucknow Highlights Analysis Records Travis Head, Abhishek
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। उसके 12 मैचों के बाद सात जीत और पांच हार के साथ 14 अंक हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.406 है। वहीं, लखनऊ की यह 12वें मैच में छठी हार रही। टीम 12 अंक और -0.769 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है। हैदराबाद का अगला मैच 16 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को पंजाब किंग्स से है। यह दोनों मुकाबले हैदराबाद की टीम अपने होमग्राउंड पर खेलेगी। वहीं, लखनऊ की टीम 14 मई को दिल्ली से अरुण जेटली स्टेडियम में और 17 मई को मुंबई से वानखेडे़ में भिड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई आईपीएल से बाहर
हैदराबाद की इस जीत का मतलब है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के रेस से बाहर हो गई है। इस सीजन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। उसके 12 मैचों में आठ अंक हैं। टीम अधिकतम 12 अंक तक पहुंच सकती है। अंक तालिका में फिलहाल कोलकाता और राजस्थान के 16-16 अंक हैं। वहीं, हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक, जबकि चेन्नई-दिल्ली और लखनऊ के 12-12 अंक हैं। चेन्नई ने 11, जबकि दिल्ली-लखनऊ ने 12-12 मैच खेले हैं।

मुंबई का नेट रन रेट भी काफी कम है। 12 अंक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होंगे। एमआई को अपने छठे आईपीएल खिताब के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा। उन्होंने 2020 में अपनी पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने चार सीजन में केवल एक बार 2023 में प्लेऑफ में जगह बनाई है। 2023 में भी उन्हें गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-दो में हराकर बाहर कर दिया था। तब गुजरात के कप्तान हार्दिक ही थे।
विज्ञापन

IPL 2024 SRH vs LSG Result: Sunrisers Hyderabad beat Lucknow Highlights Analysis Records Travis Head, Abhishek
ट्रेविस हेड - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की टीम ने बनाया रिकॉर्ड
आईपीएल में 100+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए जीतने के मामले में हैदराबाद की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। आईपीएल में 100+ रन के चेज में 62 गेंद शेष रहते जीतना सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम था। उन्होंने 2022 में 116 रन के स्कोर को चेज करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 गेंद रहते जीत हासिल की थी।

वहीं, हैदराबाद ने किसी आईपीएल मैच में शुरुआती 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच से पहले सनराइजर्स ने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे।

आईपीएल में 100+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेंद शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत
गेंद शेष टीम खिलाफ लक्ष्य जगह, साल
62 हैदराबाद लखनऊ 166 हैदराबाद, 2024
57 दिल्ली पंजाब 116 मुंबई, 2022
48 डेक्कन मुंबई 155 नवी मुंबई, 2008

ट्रेविस हेड ने भी बना डाले कई रिकॉर्ड
ट्रेविस हेड का यह आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। उन्होंने इस सीजन तीन ऐसे अर्धशतक लगाए हैं, जो 20 से कम गेंदों पर आए हैं। इसी के साथ उन्होंने जेक फ्रेजर मैकगर्क के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने मैकगर्क के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन-तीन बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इतना ही नहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पावरप्ले के अंदर 50+ का स्कोर लगाने के मामले में भी हेड दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने चार बार पावरप्ले के अंदर 50+ का स्कोर बनाया है। चारों 50+ के स्कोर इसी सीजन आए हैं। वहीं, इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा छह बार पावरप्ले के अंदर 50+ के स्कोर लगाए हैं।

आईपीएल में पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक 50+ के स्कोर
कितनी बार बल्लेबाज
6 डेविड वॉर्नर
4 (चारों इसी सीजन) ट्रेविस हेड
3 सुनील नरेन
3 क्रिस गेल

दूसरी सबसे तेज शतकीय साझेदारी

IPL 2024 SRH vs LSG Result: Sunrisers Hyderabad beat Lucknow Highlights Analysis Records Travis Head, Abhishek
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
ट्रेविस हेड और अभिषेक ने इस मैच में 34 गेंद में 100 रन की साझेदारी कर डाली। यह गेंद के हिसाब से आईपीएल में दूसरी सबसे तेज शतकीय साझेदारी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भी यही दोनों हैं। इन दोनों ने दिल्ली के खिलाफ इसी सीजन 30 गेंद में शतकीय साझेदारी कर डाली थी।

कुछ अन्य रिकॉर्ड्स

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर

स्कोर टीम खिलाफ जगह, साल
125/0 हैदराबाद दिल्ली 2024
107/0 हैदराबाद लखनऊ 2024
105/0 कोलकाता बेंगलुरु 2017
100/2 चेन्नई पंजाब 2014
93/1 पंजाब कोलकाता 2024


आईपीएल में हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक

गेंद बल्लेबाज खिलाफ जगह साल
16 अभिषेक शर्मा मुंबई हैदराबाद 2024
16 ट्रेविस हेड दिल्ली दिल्ली 2024
16 ट्रेविस हेड लखनऊ हैदराबाद 2024
18 ट्रेविस हेड मुंबई हैदराबाद 2024

लखनऊ ने भी अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया
लखनऊ ने भी कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम किए। टीम ने बल्लेबाजी के दौरान पहला चौका 9.1वें ओवर में जाकर लगाया। पावरप्ले में लखनऊ की टीम सिर्फ एक छक्का लगा सकी थी। पावरप्ले में एक बाउंड्री इस सीजन किसी भी टीम द्वारा लगाई गई सबसे कम बाउंड्री की संख्या है। वहीं, इससे पहले पावरप्ले में कोई चौका नहीं लगा पाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाया था। उन्होंने 2022 में पुणे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में कोई चौका नहीं लगाया था। टीम सिर्फ दो छक्के लगा सकी थी।

लखनऊ की टीम ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 27 रन बनाए। यह आईपीएल 2024 का तीसरा न्यूनतम पावरप्ले स्कोर है। वहीं, लखनऊ का किसी भी आईपीएल को मिलाकर न्यूनतम पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2023 में दिल्ली के खिलाफ लखनऊ में शुरुआती छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 30 रन बनाए थे।

आईपीएल 2024 में न्यूनतम पावरप्ले स्कोर
स्कोर टीम खिलाफ साल
23/3 गुजरात बेंगलुरु 2024
27/3 पंजाब हैदराबाद 2024
27/2 लखनऊ हैदराबाद 2024
28/4 मुंबई लखनऊ 2024
30/4 गुजरात दिल्ली 2024

लखनऊ के लिए न्यूनतम पावरप्ले स्कोर
स्कोर खिलाफ साल
27/2 हैदराबाद 2024
30/1 दिल्ली 2023
30/1 हैदराबाद 2023


एक आईपीएल मैच में दो टीमों के पावरप्ले के स्कोर में सबसे ज्यादा अंतर

अंतर टीम-1 पावरप्ले
स्कोर
टीम-2 पावरप्ले
स्कोर
साल
80 लखनऊ 27/2 हैदराबाद 107/0 2024
69 गुजरात 23/3 बेंगलुरु 92/1 2024
65 बेंगलुरु 40/3 कोलकाता 105/0 2017
59 मुंबई 31/3 चेन्नई 90/0 2015
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed