जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका से गुरुवार को रवाना हो चुके हैं, वे शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। वहीं, भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आना गुरुवार से शुरू हो गया है। इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: G20 समिट के लिए भारत रवाना हुए जो बाइडन, छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के लिए रवाना
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका से गुरुवार को रवाना हो चुके हैं, वे शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के पहले ही दिन वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस से जारी जर्मनी, भारत और वियतनाम के उनके तीन दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे ज्यादा समय भारत में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आना शुरू
भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आना गुरुवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौथ दिल्ली पहुंच गए हैं। साथ ही आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथियास कॉर्मन और संयुक्त मैक्सिकन राज्य के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़ भी दिल्ली पहुंचे हैं। गौरतलब है कि अधिकांश देशों के प्रमुख आठ सितंबर यानी आज भारत आएंगे। पढ़ें पूरी खबर
ईयू संसद सदस्यों के साथ बंद कमरे में राहुल गांधी ने की बैठक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। उम्मीद है कि, बैठक के दौरान मणिपुर में मानवाधिकार की स्थिति पर भी जिक्र किया गया। राहुल गांधी ने यूरोपीय संघ (ईयू) के भीतर मानवाधिकार के मुद्दों पर केंद्रित नागरिक समाज संगठनों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। ब्रुसेल्स में उन्होंने अपने पहले दिन का समापन प्रवासी भारतीयों के साथ रात्रिभोज करके किया। पढ़ें पूरी खबर
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के आज आएंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। पढ़ें पूरी खबर