फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Results of by-elections on seven assembly seats in six states will come today Updates in hindi

INDIA vs NDA: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के आज आएंगे परिणाम; आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

Fri, 08 Sep 2023 06:02 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 06:02 AM IST
सार

बीते पांच सितंबर को इन विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। जिनमें, यूपी की घोसी सीट पर 49.42%, बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 74.35 %, त्रिपुरा की बॉक्सानगर पर 86.34% और धनपुर सीट पर 81.88% मतदान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Results of by-elections on seven assembly seats in six states will come today Updates in hindi
उपचुनाव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। 

विज्ञापन


ये हैं वो सात सीटें जहां हुआ उपचुनाव
जिन राज्यों में यह उपचुनाव हुए हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे। अब आज मतों की गिनती सुबह 8 से होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम) के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक (CPIM), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी एससी विधानसभा सीट बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सभी सीटों पर भारी मात्रा में मतदान दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना हुआ मतदान
बता दें कि बीते पांच सितंबर को इन विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। जिनमें, यूपी की घोसी सीट पर 49.42%, बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 74.35 %, त्रिपुरा की बॉक्सानगर पर 86.34% और धनपुर सीट पर 81.88% मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.35% मतदान और झारखंड की डुमरी में 64.84% वोटिंग हुई थी। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 71.84% वोट पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed