फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rahul Gandhi held closed door meeting with EU Parliament members

Rahul Gandhi Visit: ईयू संसद सदस्यों के साथ बंद कमरे में राहुल गांधी ने की बैठक, मणिपुर मामले पर भी हुई चर्चा

Fri, 08 Sep 2023 12:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2023 12:28 AM IST
सार

राहुल गांधी शुक्रवार को ब्रुसेल्स में व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक और मीडिया से बातचीत करने के बाद पेरिस के लिए रवाना हो सकते हैं। आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में राहुल गांधी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi held closed door meeting with EU Parliament members
राहुल गांधी। - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। उम्मीद है कि, बैठक के दौरान मणिपुर में मानवाधिकार की स्थिति पर भी जिक्र किया गया। राहुल गांधी ने यूरोपीय संघ (ईयू) के भीतर मानवाधिकार के मुद्दों पर केंद्रित नागरिक समाज संगठनों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। ब्रुसेल्स में उन्होंने अपने पहले दिन का समापन प्रवासी भारतीयों के साथ रात्रिभोज करके किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा राहुल गांधी के आगे का कार्यक्रम
राहुल गांधी शुक्रवार को ब्रुसेल्स में व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक और मीडिया से बातचीत करने के बाद पेरिस के लिए रवाना हो सकते हैं। आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में राहुल गांधी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। नौ सितंबर को राहुल गांधी पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे नॉर्वे के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां 10 सितंबर को राहुल ओस्लो में एक प्रवासी कार्यक्रम संबोधित करेंगे। संभावना है कि 11 सितंबर को राहुल गांधी भारत के लिए उड़ान भर देंगे।

राहुल के विदेशी दौरे के दौरान भारत में जी20 का आयोजन 
नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन नौ से 10 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। जी20 के दौरान राहुल गांधी विदेशी दौरे पर ही रहेंगे। समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस दौरान 30 से अधिक राष्ट्रअध्यक्ष शामिल होंगे। राष्ट्र अध्यक्षों के अलावा, यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारियों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed