फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Today US President Joe Biden will reach India to participate in G20 summit and talk to PM Modi update news

जी-20 शिखर सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के लिए रवाना; आज शाम PM मोदी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Fri, 08 Sep 2023 04:07 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 04:07 AM IST
सार

जो बाइडन के रवाना होने से पहले, व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा के दौरान रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। गौरतलब है कि भारत के लिए रवाना होने से एक घंटे से पहले राष्ट्रपति का एक और कोविड टेस्ट नेगेटिव आया था।

विज्ञापन
Today US President Joe Biden will reach India to participate in G20 summit and talk to PM Modi update news
पीएम मोदी- जो बाइडन - फोटो : Twitter

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका से गुरुवार को रवाना हो चुके हैं, वे शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के पहले ही दिन वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस से जारी जर्मनी, भारत और वियतनाम के उनके तीन दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे ज्यादा समय भारत में रहेंगे।

विज्ञापन

 

जो बाइडन के रवाना होने से पहले, व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा के दौरान रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। गौरतलब है कि भारत के लिए रवाना होने से एक घंटे से पहले राष्ट्रपति का एक और कोविड टेस्ट नेगेटिव आया था। अमेरिका की प्रथम महिला हाल ही में कोरोना संक्रमित पाईं गई थी। हालांकि आज उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका से रवाना होने के बाद बाइडन शुक्रवार को जर्मनी के रैमस्टीन में रुकेंगे। शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। शनिवार को स्वागत के औपचारिक कार्यक्रम के बाद जी-20 के पहले सत्र वन अर्थ और अगले सत्र वन फैमिली में भी बाइडन मौजूद रहेंगे।

बाइडन ‘दुनिया में बुनियादी ढांचे के विकास और निवेश के लिए सहयोग’ पर आयोजन का भी हिस्सा बनेंगे। बाइडन राष्ट्राध्यक्षों के साथ रात्रिभोज में भी शामिल होंगे। अगले दिन यानी रविवार को जी-20 के अन्य नेताओं के साथ राजघाट जाएंगे। फिर नई दिल्ली से हनोई, वियतनाम के लिए रवाना होंगे, जहां कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फू ट्रोंग के साथ बैठक करेंगे।


यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की उम्मीद कम : किर्बी
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संपर्क समन्वयक जॉन किर्बी ने बताया कि पीएम मोदी व बाइडन की बैठक में यूक्रेन और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की संभावना कम है। उम्मीद है कि दोनों में जी-20 के एजेंडा, आर्थिक सहयोग व बहुपक्षीय निवेश, बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) में सुधार व पुनर्गठन पर बातचीत होगी।

सम्मेलन की सफलता के लिए प्रतिबद्ध : पैरी
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पैरी ने कहा, भारत की मेजबानी में जी-20 सम्मेलन की सफलता के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है। अमेरिका पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करता है। जून के अमेरिकी दौरे में पीएम मोदी व राष्ट्रपति बाइडन ने साझी प्राथमिकताओं को पूरा करने का दृढ़ निश्चय दर्शाया था। बाइडन उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed