कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन यात्रा पर हैं, पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और अब लंदन में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की है। लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाया कि देश में मुख्य मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी हैं। वहीं अमेरिकी सरकार एक नया कार्यक्रम तैयार कर रही है जो चीन के कुछ क्षेत्रों में अमेरिकी निवेश को प्रतिबंधित कर सकती है। साथ ही इसरो अपना जीवनकाल पूरा कर चुके मौसम उपग्रह मेघा-ट्रॉपिक्स-1 (एमटी1) को पृथ्वी की निचली कक्षा में प्रवेश कराने के लिए तैयार है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: लंदन में भाजपा आरएसएस पर बरसे राहुल, चीन में अमेरिकी निवेश के लिए नए नियम तैयार
राहुल बोले- देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा छिपा हुआ मुद्दा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन यात्रा पर हैं, पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और अब लंदन में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की है। लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाया कि देश में मुख्य मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी हैं। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ हिंसा भी एक छिपा हुआ मुद्दा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चीन में अमेरिकी निवेश के लिए नए नियम तैयार
अमेरिका और चीन के बीच चल रहा कोल्ड वार किसी से छुपा नहीं है। चीन में अमेरिकी निवेश को लेकर काफी रिपोर्ट सामने आई हैं। वहीं अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार एक नया कार्यक्रम तैयार कर रही है जो चीन के कुछ क्षेत्रों में अमेरिकी निवेश को प्रतिबंधित कर सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एक दशक पुराने उपग्रह को प्रशांत महासागर में गिराएगा इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सात मार्च को एक बेहद चुनौतीपूर्ण मिशन को अंजाम देने जा रहा है। दरअसल, इसरो अपना जीवनकाल पूरा कर चुके मौसम उपग्रह मेघा-ट्रॉपिक्स-1 (एमटी1) को पृथ्वी की निचली कक्षा में प्रवेश कराने के लिए तैयार है और इसके बाद इसे प्रशांत महासागर में गिराया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
इमरान को सता रहा मौत का डर
तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद पुलिस ने रविवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने लाहौर स्थित उनके जमन पार्क घर पहुंची, लेकिन समर्थकों के हंगामे के चलते खाली हाथ लौट गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...