फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said at London event that Violence against women is a hidden issue in country

Rahul in London: राहुल बोले- देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा छिपा हुआ मुद्दा, साहस और कायरता के बीच है लड़ाई

Mon, 06 Mar 2023 12:38 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 12:38 AM IST
सार

लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाया कि देश में मुख्य मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी हैं। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ हिंसा भी एक छिपा हुआ मुद्दा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said at London event that Violence against women is a hidden issue in country
rahul gandhi - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन यात्रा पर हैं, पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और अब लंदन में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की है। लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाया कि देश में मुख्य मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी हैं। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ हिंसा भी एक छिपा हुआ मुद्दा है।

विज्ञापन


विपक्ष को संसद में मुद्दे उठाने की इजाजत नहीं
रविवार को लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे भारतीय राजनीति और वैश्विक राजनीति पर बात करने के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बोलने की अनुमति दी गई थी, जो मैंने किया, और वहां काफी अच्छा माहौल है। मैं सोच रहा था कि जब मैं वहां बोल रहा था, यह काफी अजीब है कि एक भारतीय राजनेता कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भाषण दे सकता है, लेकिन वह भारत के एक विश्वविद्यालय में भाषण नहीं दे सकता है। केंद्र पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष को संसद में मुद्दे उठाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


नाम लिए बिना साधा अदाणी पर निशाना
किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक या दो व्यवसायी लगभग हर व्यवसाय को नियंत्रित करते हैं। वह हाल ही में प्रसिद्ध हुए हैं, आप उनकी संपत्ति पर रिपोर्ट देख सकते हैं। यह भारतीय लोगों की कीमत पर है। एक व्यक्ति अपने राजनीतिक संबंधों के कारण सारा पैसा कमा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विपक्ष के किसी भी विचार और विपक्ष की किसी भी अवधारणा पर चर्चा करने की अनुमति नहीं देती है। संसद भवन में भी ऐसा ही होता है, जब हमें महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करनी होती है और नोटबंदी, जीएसटी, चीनीयों का हमारे क्षेत्र के अंदर आना जैसे सवालों को उठाने की कोशिश करते हैं, तो हमें उन्हें सदन में उठाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह एक सच्चाई है, यह शर्मनाक है, लेकिन यह सच है, और यह वह भारत नहीं है जिसके हम सभी आदी हैं। हमारा देश एक खुला देश है जहां हम अपनी बुद्धिमत्ता पर गर्व करते हैं, एक-दूसरे की राय का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे की बात सुनते हैं जो अब नष्ट हो चुका है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के पीछे का मकसद सीधे जनता के बीच जाना है।

महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा देश में प्रमुख मुद्दे
कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि भारत में कई महान लोग यात्रा पर गए हैं, सबसे प्रसिद्ध यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा की गई थी। विवेकानंद जी जाहिर तौर पर देश भर में चले। गुरु नानक जी देश भर में चले। लोगों की एक सूची है, जिन्होंने यात्रा के इस विचार का उपयोग किया। और यह यात्रा वास्तव में एक आत्मनिरीक्षण है, लोगों को सुनने का प्रयास है, और लोगों की आवाज सुनने का प्रयास है। यात्रा के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा देश में प्रमुख मुद्दे हैं।

यह साहस और कायरता के बीच की लड़ाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी आलोचनाओं से नहीं डरते हैं और यह ‘साहस तथा कायरता और प्रेम तथा घृणा’ के बीच की लड़ाई है। आगे कहा कि जितना वह मेरे ऊपर हमला करेंगे, मेरे लिए उतना अच्छा होगा, क्योंकि मैं (उन्हें) उतना बेहतर समझ पाउंगा। यह साहस और कायरता के बीच की लड़ाई है। यह सम्मान और अपमान के बीच की लड़ाई है। यह लड़ाई प्रेम और घृणा के बीच है।


वहीं, एक साक्षात्कार में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की टिप्पणी के संदर्भ में राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप विदेश मंत्री के बयान पर गौर करें तो, उन्होंने कहा कि चीन हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। यह सोचना कि चीन हमसे ज्यादा शक्तिशाली है, मैं उसके खिलाफ कैसे लड़ सकता हूं? इस विचारधारा की जड़ में कायरता है। वहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर भारत की छवि खराब करने और चीन की प्रशंसा करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed