फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में चमकी तारा नौरिस, शेफाली और लैनिंग ने किया कमाल, आरसीबी को मिली बड़ी हार

Sun, 05 Mar 2023 07:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर आरसीबी के खिलाफ दो विकेट पर 223 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
RCB Vs DC Highlights Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals WPL Today Match Scorecard News
तारा नौरिस, शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग - फोटो : BCCI
शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार (पांच मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 60 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। महिला प्रीमियर लीग में शेफाली और लैनिंग ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर आरसीबी के खिलाफ दो विकेट पर 223 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।
RCB Vs DC Highlights Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals WPL Today Match Scorecard News
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमेरिका की तारा नौरिस ने 29 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। उनके सामने आरसीबी की कोई बल्लेबाज नहीं चलीं। कप्तान स्मृति मंधाना के 35 रन के अलावा हीदर नाइट ने 34 और मेघन शट ने 30 रन की पारी खेली। एक समय 14वें ओवर में टीम ने 96 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हीथर नाइट और मेगन शुट ने आठवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर आरसीबी की हार का अंतर कम किया।
RCB Vs DC Highlights Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals WPL Today Match Scorecard News
शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग - फोटो : WPL
शेफाली और लैनिंग ने की तूफानी बल्लेबाजी
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की 19 साल की आक्रामक बल्लेबाज शेफाली ने 45 गेंदों की पारी में दस चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने 84 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टी-20 विश्वकप जिताने वाली कप्तान लैनिंग ने 43 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए। लैनिंग ने 72 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB Vs DC Highlights Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals WPL Today Match Scorecard News
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : WPL
हीथर नाइट ने लैनिंग और शेफाली को किया आउट
बल्लेबाजी के अनुकूल ब्रेबोर्न स्टेडियम में आरसीबी को पहला विकेट 15वां ओवर में मिला जब इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने अपनी स्पिन से विपक्षी कप्तान लैनिंग को आउट किया और उसके एक गेंद के अंदर विकेट के पीछे ऋचा घोष ने शेफाली का अच्छा कैच लपका। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी। लैनिंग और शैफाली ने 87 गेंदों पर 162 रन जोड़कर 200 से ज्यादा स्कोर की नीवं तैयार कर दी थी। उसके बाद मारिजान कैप और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 59 रन की अटूट साझेदारी की। कैप ने 17 गेंदों पर नाबाद 39 और जेमिमा ने 15 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए।
विज्ञापन
RCB Vs DC Highlights Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals WPL Today Match Scorecard News
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : WPL
मंधाना ने सात गेंदबाजों को आजमाया
अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताने वालीं शेफाली ने खराब गेंदों की अच्छी खबर ली। उन्होंने मेगन शुट की गेंद पर एक रन लेते हुए 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लैनिंग ने नाइट की गेंद पर चौका लगाकर 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने 12 चौके लगाए थे। दस ओवरों में टीम 100 रन का आंकड़ा पार कर चुकी थी। महिला प्रीमियर लीग में अपनी कप्तानी के पहले मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने सात गेंदबाजों को आजमाया। मंधाना ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed