भारतीय जनता पार्टी आज (छह अप्रैल) अपना स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। साथ ही पीएम मोदी आज सांसदों-कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं गुरुवार बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का आखिरी दिन है। अब गुरुवार को कई विपक्षी दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे और मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज अपनी ताजा मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कहा जा रहा है कि आरबीआई रेपो दर में फिर 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी आज सांसदों-कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे विपक्षी सांसद
पीएम मोदी आज सांसदों-कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी आज (छह अप्रैल) अपना स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे विपक्षी सांसद
गुरुवार बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का आखिरी दिन है। वहीं अब गुरुवार को कई विपक्षी दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे और मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार के रवैये के कारण सत्र कथित रूप से धुल गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज अपनी ताजा मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कहा जा रहा है कि आरबीआई रेपो दर में फिर 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। फरवरी में हुई एमपीसी बैठक में रेपो दर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह दोपहर को काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने जीप की सफारी करेंगी और यहां भारत में हाथी संरक्षण पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...