फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP foundation day 2023: PM Modi to address party MPs tomorrow

BJP Foundation Day 2023: पीएम मोदी आज सांसदों-कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, 14 अप्रैल तक चलेंगे कार्यक्रम

Thu, 06 Apr 2023 01:39 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 06 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
सार
BJP foundation day 2023: पार्टी की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाएंगे। सभी प्रदेशों में मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद-विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे...
loader
BJP foundation day 2023: PM Modi to address party MPs tomorrow
BJP foundation day 2023 - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी आज (छह अप्रैल) अपना स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टी अभी तक डिजिटल फॉर्मेट पर ज्यादा जोर देती थी, लेकिन इस बार वह पुराने तरीकों को भी खूब इस्तेमाल करेगी। इसमें वॉल राइटिंग करना और पोस्टर अभियान प्रमुख होंगे।     

पार्टी की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाएंगे। सभी प्रदेशों में मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद-विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। दिल्ली में सभी जिला, मंडल और बूथ समितियों के स्तर पर लगभग 14,000 स्थानों पर छोटे-बड़े स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यकर्ता सामूहिक रुप से प्रधानमंत्री मोदी का स्थापना दिवस संदेश सुनेंगे।

हर दिन नया कार्यक्रम
सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत 7 अप्रैल को भाजपा का युवा मोर्चा चिकित्सा शिविर एवं रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन करेगा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा संयुक्त रूप से आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। 9 अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती, यमुना सफाई एवं श्रीअन्न (मिलट्स) योजना को लेकर जन जागरण अभियान चलायेगा। 10 अप्रैल को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

11 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा ज्योतिराव फुले की जयंती मनायेगा। 12 अप्रैल को दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा पूर्वांचल आबादी बाहुल्य क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाएगा। 13 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ता जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलायेंगे। 14 अप्रैल को पार्टी के पदाधिकारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से अंबेडकर की जयंती मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed