लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए के सभी घटक दलों ने भाजपा को आश्वासन दिया है कि वे सरकार बनाने में पार्टी का साथ देंगे। वहीं, विपक्षी इंडि गठबंधन भी अपनी बैठक करेगा। यह बैठक शाम छह बजे होगी। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। वहीं, भारतीय टीम बुधवार को अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत का सामना आयरलैंड से होगा। वहीं, राजधानी दिल्ली में लोग लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे। शाम के समय बूंदाबांदी होने के आसार हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: टी-20 विश्वकप में आयरलैंड से होगा भारत का सामना, NDA-INDIA के घटक दल आज करेंगे बैठक; सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 05 Jun 2024 09:06 AM IST
सार
Top News: टी-20 विश्वकप में आयरलैंड से होगा भारत का सामना, NDA-INDIA के घटक दल आज करेंगे बैठक; सुर्खियां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन