फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Yellow alert for rain in Delhi on Wednesday

लू के थपेड़ों से बेहाल दिल्ली : आज आसमान में छाये रहेंगे बादल, गिरेंगी राहत की बूंदें; यलो अलर्ट जारी

Wed, 05 Jun 2024 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Jun 2024 01:34 AM IST
सार

बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे। शाम के समय बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
mausam ki jankari Yellow alert for rain in Delhi on Wednesday
दिल्ली में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लोग लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे। शाम के समय बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, सब केंद्रों में नरेला इलाके का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को लोग चिलचिलाती गर्मी व लू से हलकान रहे। सुबह से ही कड़ी और उमस भरी गर्मी रही। लेकिन, दोपहर में बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। शाम के समय मौसम का मिजाज बदला। धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा चली। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली। लेकिन, इससे गर्मी से अधिक राहत नहीं मिली और उमस ने लोगों परेशान किया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 43.8 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आद्रता का स्तर 64 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को लू का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की, शाम के समय धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही तेज सतही हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। शाम व रात के समय हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

नरेला रहा सर्वाधिक गरम
मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पूसा में 45.9, व नजफगढ़ में 45.5, जाफरपुर में 45.4, पीतमपुरा में 44.8, आया नगर में 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

खराब श्रेणी में आबोहवा दर्ज
हवा की गति कम होने से आबोहवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक हवा खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 256 रहा, यह खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 242, नोएडा में 227, गाजियाबाद में 202 व फरीदाबाद में 170 एक्यूआई दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed