लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताों को देर शाम मुख्यालय के आसपास जश्न मनाते भी देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को आतिशबाजी करते भी देखा गया।
हिमाचल प्रदेश में अभिनेत्री कंगना रणौत की जीत
2 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम
- फोटो : पीटीआई
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से अभिनेत्री कंगना रणौत को जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को मात दी।
दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भाजपा का क्लीन स्वीप, जीतने वाले प्रत्याशी मनोज तिवारी बांसुरी और दिल्ली बीजेपी प्रमुख
3 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज को जीत मिली है। दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा की शानदार जीत पर खुशी का इजहार किया।
कांग्रेस आलाकमान ने जीत के बाद खुशी का इजहार किया
4 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस आलाकमान ने भी विक्ट्री मार्क बनाकर जीत के बाद खुशी का इजहार किया। तस्वीर में रायबरेली से जीत हासिल करने वाले सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ सोनिया और प्रियंका गांधी को भी उंगलियों से वी का निशान बनाकर प्रतिक्रिया देते देखा जा सकता है।
जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन
5 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम
- फोटो : पीटीआई
मंगलवार को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा के जश्न में शरीक हुए।