फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA-INDIA Coalition Partners to Hold Separate Meetings Today on Forming Government

NDA INDIA Meeting: PM मोदी को चुना गया NDA का नेता, विपक्ष की मीटिंग भी संपन्न; सरकार बनाने पर हुआ मंथन

Wed, 05 Jun 2024 10:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Jun 2024 10:08 AM IST
सार

दिल्ली में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)  का नेता चुना गया। उधर INDIA गठबंधन की बैठक भी संपन्न हुई। इस बैठक में शामिल होने के लिए विपक्ष के नेता कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास में जुटे।
 

विज्ञापन
NDA-INDIA Coalition Partners to Hold Separate Meetings Today on Forming Government
गठबंधन की लडाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एक तरफ नई सरकार के गठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक हुई, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक भी संपन्न हो गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी), शिवसेना-यूबीटी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी , झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य घटक दलों के नेता खरगे के आवास पर जुटे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा?
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता खरगे के आवास पर बैठक कर रहे हैं। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा ‘हमने अच्छा संघर्ष किया, एकजुट होकर और दृढ़ता से लड़े।’ खरगे ने आगे कहा ‘INDIA गठबंधन उन सभी दलों का स्वागत करता है जो हमारे संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि इस बार जनादेश निर्णायक रूप से पीएम मोदी और उनकी राजनीति की शैली के खिलाफ है।
 

पीएम मोदी को चुना गया एनडीए का नेता
दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक खत्म हुए। इस बैठक में घटक दलों के सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से पीएम मोदी को एनडीए गठबंधन का नेता चुना। इसके लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। 

 

 

एनडीए के नेताओं की पीएम मोदी तारीफ 
एनडीए के सभी नेताओं ने पीएम मोदी को उनके नेतृत्व के लिए बधाई दी। सभी ने राष्ट्र निर्माण में पीएम मोदी की कड़ी मेहनत और प्रयासों की सराहना की। एनडीए सहयोगियों ने कहा कि पीएम मोदी के पास विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है। सभी ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने में पीएम मोदी की भूमिका की सराहना की। एनडीए नेताओं ने गरीबी हटाने की दिशा में पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की और अच्छे काम जारी रखने का संकल्प लिया। 


एनडीए की बैठक के बाद चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा? 
एनडीए की बैठक के बाद तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि एनडीए का हिस्सा बनकर टीडीपी ने चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि बैठक अच्छी रही।
 

 


एनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना इस मीटिंग में शामिल रहे। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक के खत्म होने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल हुए। बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने अपने विचार रखे और तीसरी बार एनडीए को जनादेश देने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा और जल्द ही सभी सांसदों की बैठक होगी। 

 

शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी बैठक में शामिल रहे

एनडीए की बैठक से पहले, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। दोनों ही दलों के नेता दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है।


तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है। उधर, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एनडीए की बैठक में शामिल रहे।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्षी गठबंधन में फिर से शामिल हो सकते हैं। त्यागी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा क जनता का फैसला सर्वोपरि है। जदयू ने एनडीए में रहकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ा है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। 

चिराग भी बैठक में शामिल रहे
लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा था कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा 'मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रही है। एनडीए का तीसरा कार्यकाल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जिसका वादा उन्होंने देश से किया है। यह सरकार विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करेगी। हमारी पार्टी और हमारे सांसद एनडीए सरकार का समर्थन करेंगे।'

शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू
राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी बृहस्पतिवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सबसे बड़े दल के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आमंत्रित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed