फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: हाथरस जा सकते हैं CM योगी, हेमंत सोरेन आज करेंगे इंडिया ब्लॉक की बैठक की अध्यक्षता

Wed, 03 Jul 2024 06:57 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Jul 2024 06:57 AM IST
सार

हाथरस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इलाके का दौरा कर सकते हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 July 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हाथरस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  इलाके का दौरा कर सकते हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसा संकेत दिया है। घटना में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है।  दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस 28 जून को पहुंच गई थी। आगाज जोरदार हुआ था। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लग गया। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से एक सप्ताह तक तेज से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बोस ने 28 जून को बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हेमंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 July 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

UP Stampede : आज हाथरस जा सकते हैं सीएम योगी, हादसे से जुड़ी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं मुख्यमंत्री

 

हाथरस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  इलाके का दौरा कर सकते हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसा संकेत दिया है। घटना में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस के हादसे मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परजिनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीध्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 July 2024 Updates On Amar Ujala
बारिश में छाता लगाकर जाता युवक - फोटो : अमर उजाला

Weather Forecast : कई दिनों से बना रहा मौसम... पर दिल्ली में न हुई झमाझम बारिश, आज से आठ तक फिर हैं आसार

 

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस 28 जून को पहुंच गई थी। आगाज जोरदार हुआ था। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लग गया। अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से एक सप्ताह तक तेज से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। इस कारण से तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 July 2024 Updates On Amar Ujala
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

West Bengal: ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल के मानहानि मुकदमे की सुनवाई आज; लगाए थे ये आरोप
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बोस ने 28 जून को बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।  देश के इतिहास में शायद यह पहला मौका है जब किसी  राज्यपाल ने अपने ही राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसा कदम उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 July 2024 Updates On Amar Ujala
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : एएनआई

Jharkhand: हेमंत सोरेन आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैं

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हेमंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed