फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hottest Places: दुनिया की सबसे गर्म जगहें, कुछ मिनटों में इंसान पड़ सकता है बीमार, तापमान जान उड़ जाएंगे होश

Tue, 02 Jul 2024 12:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
hottest places in the world where is extreme heat know the temperature surprise you
दुनिया की सबसे गर्म जगहें, कुछ मिनटों में इंसान पड़ सकता है बीमार - फोटो : Istock

Hottest Places: भारत समेत दुनिया के कई देश इन दिनों भीषण लू और गर्मी की चपेट में हैं। भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज हम दुनिया की पांच ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर इतनी भयानक गर्मी पड़ती है कि किसी की जान भी जा सकती है। यह स्थान इतने गर्म होते हैं कि यहां पर 10 मिनट में इंसान बीमार पड़ सकता है या कुछ घंटों में ही उसकी मौत हो सकती है।



डेथ वैली, कैलिफोर्निया 

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की डेथ वैली दुनिया की सबसे अधिक गर्म जगहों में शामिल है। यहां पर 10 जुलाई 1913 में सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड बना था। उस समय डेथ वैली के फरनेस क्रीक नामक जगह पर अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। फिलहाल यहां पर 37 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जाता है। यहां पर गर्मी की कई वजहें हैं जिनमें सूरज की गर्मी, घाटी में गर्म हवाओं का बाहर नहीं जा पाना और फंसकर घूमते रहना है। इसके साथ ही इसके आसपास रेगिस्तान मौजूद हैं, जहां से गर्म हवाएं आती हैं। यहां के जलीय स्रोतों से ह्यूमिडिटी निकलती है, जिनकी वजहों से डेथ वैली में जानलेवा गर्मी पड़ती है।

hottest places in the world where is extreme heat know the temperature surprise you
दुनिया की सबसे गर्म जगहें, कुछ मिनटों में इंसान पड़ सकता है बीमार - फोटो : Istock

सहारा रेगिस्तान, अफ्रीका 

दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान भी एक है। इस स्थान का औसत तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पूरे साल यहां 100 मिलिमीटर से भी कम बारिश होती है, जो न के बराबर है। सहारा रेगिस्तान में अधिकतम तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जबकि सतह का तापमान 76 डिग्री सेल्यिस रिकाॅर्ड किया गया है। सहारा दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है।
 

hottest places in the world where is extreme heat know the temperature surprise you
दुनिया की सबसे गर्म जगहें, कुछ मिनटों में इंसान पड़ सकता है बीमार - फोटो : Istock
फ्लेमिंग माउंटेन, चीन 

चीन का फ्लेमिंग माउंटेन टकलामाकेन रेगिस्तान के उत्तरी इलाके में स्थित है। शिनजियांग प्रांत के तियान शान में स्थित लाल सैंडस्टोन्स की पहाड़ियों को फ्लेमिंग माउंटेंस या हुओयान माउंटेंस भी कहा जाता है। इस पहाड़ की लंबाई 100 किलोमीटर और चौड़ाई 5 से 10 किलोमीटर है। इस जगह गर्मी के दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। बताया जाता है कि साल 2008 में इस इलाके में 66.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड पहुंच था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
 

Ajab-Gajab: इस गांव में सबसे ज्यादा समय तक जीती हैं महिलाएं, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
hottest places in the world where is extreme heat know the temperature surprise you
दुनिया की सबसे गर्म जगहें, कुछ मिनटों में इंसान पड़ सकता है बीमार - फोटो : Istock

ल अजीजिया, लीबिया
 
लीबिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित जाफरा जिले में ल अजीजिया एक छोटा सा कस्बा है। इस इलाके में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आमतौर पर यहां का अधिकतम तापमान 35 से 40 के बीच रहता है, लेकिन 13 सितंबर 1922 में 58 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन बाद में विश्व मौसम संगठन (WMO) ने साल 2012 में इसको गलत बताया था, क्योंकि उस समय तापमान मापने की सुविधा इस इलाके में नहीं थी। हालांकि इस इलाके में गर्मी बहुत अधिक पड़ती है। 

Solar Storm: सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया, वैज्ञानिकों की बढ़ गई चिंता, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
hottest places in the world where is extreme heat know the temperature surprise you
दुनिया की सबसे गर्म जगहें, कुछ मिनटों में इंसान पड़ सकता है बीमार - फोटो : Istock


सोनोरन रेगिस्तान, अमेरिका 

अमेरिका से उत्तरी मेक्सिको तक यह रेगिस्तान फैला है। इस जगह पर जानलेवा गर्मी पड़ती है। इसके साथ ही यहां कैक्टस के पौधे हैं जो बेहद खतरनाक हैं। यह रेगिस्तान एरिजोना प्रांत में स्थित है जहां कुछ दुर्लभ जगुआर देखने मिलते हैं। यहां का औसत तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed