फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand News Hemant Soren to Chair India Bloc Meeting Today News Update in Hindi

Jharkhand: हेमंत सोरेन आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैं

Wed, 03 Jul 2024 06:19 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रांची
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रांची Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Jul 2024 06:19 AM IST
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हेमंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
Jharkhand News Hemant Soren to Chair India Bloc Meeting Today News Update in Hindi
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

जेल से बाहर आने के पांच दिन बाद, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। यह जानकारी गठबंधन के विधायकों ने दी है।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी। 

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीति
कांग्रेस के एक विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ''झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हमारी पार्टी ने हमें बुधवार को इंडिया ब्लॉक विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए कहा था।'' विधायक ने कहा कि यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि गठबंधन को इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में नेतृत्व को लेकर भी हो सकती है चर्चा 

झामुमो मंत्री मिथिलेश कुमार ने भी कहा कि बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। वहीं चर्चा यह भी है कि बैठक में राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर भी बात होगी। ईडी  ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबी सहयोगी चंपई सोरेन को राज्य की कमान सौंपी गई थी। 

बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अलावा हेमंत सोरेन के भाई और मंत्री बसंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के भी शामिल होने की संभावना है।

जमानत के बाद कहा था- भाजपा नेता साजिश रच रहे हैं
5 दिन पहले जमानत पर रिहा हुए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने 'सामंती ताकतों' के खिलाफ 'विद्रोह' का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि विपक्षी दलों का गठबंधन- INDIA देश भर से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। हूल दिवस के मौके पर झारखंड के साहिबगंज में रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा था कि उनकी रिहाई के बाद भाजपा के खेमे में घबराहट है। भाजपा नेता एक बार फिर उनके खिलाफ 'साजिश' कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिहाई के बाद पहली बार वे अपने घर से बाहर निकले हैं। यह सभी के लिए प्रेरणा का दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed