फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast: There are chances of rain again in Delhi from today till 8th

Weather Forecast : कई दिनों से बना रहा मौसम... पर दिल्ली में न हुई झमाझम बारिश, आज से आठ तक फिर हैं आसार

Wed, 03 Jul 2024 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 05:48 AM IST
सार

अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से एक सप्ताह तक तेज से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Weather Forecast: There are chances of rain again in Delhi from today till 8th
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस 28 जून को पहुंच गई थी। आगाज जोरदार हुआ था। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लग गया। अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से एक सप्ताह तक तेज से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। इस कारण से तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात से फिर से तेज बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। इस कारण से तीन मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में कुछ मिनट के लिए बारिश भी हुई। आयानगर में सुबह 8.30 बजे तक 003.6 मिमी और लोदी रोड में बारिश दर्ज की गई। वहीं उमस ने दिन भर परेशान किया। अधिकतम नमी का स्तर 76 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। मालूम हो कि मानसून सीजन में जुलाई की अपेक्षा में सबसे अधिक बारिश अगस्त महीने में होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed