{"_id":"649cdba5db4ddab8b106119f","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-29-june-2023-updates-on-amar-ujala-2023-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: बकरीद आज, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट; कैबिनेट-संगठन में बदलाव पर PM आवास में BJP नेताओं की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: बकरीद आज, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट; कैबिनेट-संगठन में बदलाव पर PM आवास में BJP नेताओं की बैठक
Thu, 29 Jun 2023 06:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 06:47 AM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
आज ईद-अल-अजहा यानी बकरीद है। बकरीद के मद्देनजर देश के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं की बुधवार को अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मैराथन बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा के यमुनानगर पहुंचेंगे। वह भाजपा की जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित भारत गौरवशाली रैली में शिरकत करेंगे। ऐसे में रक्षा मंत्री की सुरक्षा मजबूत होना स्वाभाविक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
बकरीद
- फोटो : amar ujala
देश में आज मनाई जा रही ईद
भारत में आज बकरीद मनाई जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद जानवर की कुर्बानी देंगे। बकरीद के मद्देनजर देश के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : ANI
पीएम आवास में भाजपा नेताओं की मैराथन बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं की बुधवार को अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मैराथन बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद रहे। बैठक के मुद्दों को लेकर भाजपा की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
यहां पढे़ं पूरी खबर

डीजन जेनरेटर
- फोटो : self
1 अक्तूबर से डीजल जनरेटर पर पूरी तरह पाबंदी
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 1 अक्तूबर से डीजल से चलने वाले जनरेटरों का इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के मकसद से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (क्यूसीएम) ने यह फैसला किया है। आवश्यक सेवाओं को डीजी सेट (डीजल जनरेटर) से चलाने की मिली छूट भी समाप्त कर दी गई है।

रैली की सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज यमुनानगर पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार हरियाणा के यमुनानगर पहुंचेंगे। वे यहां भाजपा की जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित भारत गौरवशाली रैली में शिरकत करेंगे। ऐसे में रक्षा मंत्री की सुरक्षा मजबूत होना स्वाभाविक है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की तरफ से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।