फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi holds meet with senior BJP leaders Amit Shah JP Nadda BL Santhosh at 7 LKM

BJP Leaders Meet: पीएम आवास में भाजपा नेताओं की मैराथन बैठक, संगठन में बदलाव और आगामी चुनावों पर हुई गहन चर्चा

Thu, 29 Jun 2023 01:00 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 29 Jun 2023 01:00 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, इस साल होने वाले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई मुद्दों पर समग्र रूप से चर्चा हुई है। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से लेकर पार्टी संगठन में बदलाव शामिल है। 
 

विज्ञापन
PM Modi holds meet with senior BJP leaders Amit Shah JP Nadda  BL Santhosh at 7 LKM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं की बुधवार को अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मैराथन बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बैठक के मुद्दों को लेकर भाजपा की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई मुद्दों पर समग्र रूप से चर्चा हुई है। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से लेकर पार्टी संगठन में बदलाव शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर भी गहन चर्चा हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता को लागू करने का पुरजोर समर्थन किया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि जब एक घर दो नियमों से नहीं चल सकता है, तो देश दो कानून से कैसे चलेगा। प्रधानमंत्री के बयान के बाद मंगलवार की रात को यूसीसी के मुद्दे पर शाह और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के बीच लंबी बैठक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed