फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पीएम मोदी आज 'सेमीकॉन इंडिया' का करेंगे उद्धाटन, देहरादून में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह

Fri, 28 Jul 2023 07:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 07:10 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 july 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में सेमीकंडक्टर उद्योग पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। वहीं, तमिलनाडु भाजपा ने 2024 के आम चुनाव से पहले राज्य में छह माह चलने वाली अपनी पदयात्रा 'मेरा देश, मेरे लोग' की तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 जुलाई की शाम रामेश्वरम में इसे लॉन्च करेंगे। इसके अलावा, अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिरकत करने देहरादून पहुंचे प्रदेश भर के प्रतिभाशाली बच्चों और उनके अभिभावकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल अपने आवास पर रात्रि भोज दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 july 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

आज गांधीनगर में सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में सेमीकंडक्टर उद्योग पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। गुरुवार को दिन में पीएम मोदी ने राजकोट के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। वहीं गुरुवार देर रात पीएम ने गांधीनागर स्थित राजभवन में गुजरात के मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में पूरा मंत्रिपरिषद शामिल हुआ। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 july 2023 Updates On Amar Ujala
Amit Shah - फोटो : Agency

तमिलनाडु में आज शाह करेंगे 'मेरा देश, मेरे लोग' पदयात्रा का शुभारंभ
तमिलनाडु भाजपा ने 2024 के आम चुनाव से पहले राज्य में छह माह चलने वाली अपनी पदयात्रा 'मेरा देश, मेरे लोग' की तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 जुलाई की शाम रामेश्वरम में इसे लॉन्च करेंगे और अगले दिन यात्रा रवाना होगी। यात्रा के दौरान भाजपा बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए जनता से निर्णायक जनादेश की अपील करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 july 2023 Updates On Amar Ujala
मेधावियों से बात करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावियों को अमर उजाला आज करेगा सम्मानित
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिरकत करने देहरादून पहुंचे प्रदेश भर के प्रतिभाशाली बच्चों और उनके अभिभावकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल अपने आवास पर रात्रि भोज दिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत भी मौजूद थे। अमर उजाला का सम्मान समारोह आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 july 2023 Updates On Amar Ujala
वोट डालने पहुंचीं सोनिया गांधी-प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

यूपी में किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से लोकसभा के सियासी संग्राम में उतर सकती हैं। जबकि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायबरेली व अमेठी में पूरी तत्लीनता से जुट गई हैं। गांधी परिवार के लिए अन्य संभावित सीटों पर भी गुणा- गणित शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed