फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission 2024: Home Minister Amit Shah Starts 'My Country My People' Padayatra Today in Tamil Nadu

मिशन 2024: रामेश्वरम में गृहमंत्री शाह ने 'एन मन, एन मक्कल' पदयात्रा को दिखाई हरी झंड़ी; विपक्ष पर साधा निशाना

Fri, 28 Jul 2023 10:26 PM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मदुरै
एजेंसी, मदुरै Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 28 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रामेश्वरम में तमिलनाडु भाजपा की पदयात्रा 'मेरा देश, मेरे लोग' का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Mission 2024:  Home Minister Amit Shah Starts 'My Country My People' Padayatra Today in Tamil Nadu
Amit Shah - फोटो : Agency

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और द्रमुक सहित उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गठबंधन का नाम बदलकर इंडिया करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने सत्ताधारी द्रमुक को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा, जब कांग्रेस और द्रमुक सहित उसके सहयोगी दल लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे तो जनता को यूपीए शासन के दौरान 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, चॉपर घोटाला, सबमरीन घोटाला और इसरो घोटाला याद आएगा।

विज्ञापन


तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मेरी भूमि, मेरे लोग (एन मन, एन मक्कल) पदयात्रा की शुरुआत से पहले शाह शुक्रवार को रामेश्वरम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि आज से शुरू हो रही यह यात्रा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि महान तमिल भाषा को पूरी दुनिया में पहुंचाने की यात्रा है। यह यात्रा तमिल संस्कृति को कश्मीर से कन्याकुमारी और कोलकाता से सोमनाथ तक पहुंचाने की यात्रा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल भाषा, संस्कृति और तमिल नेताओं के विचारों को अनेक मंचों से दुनिया के सामने रखा है। यूनाइटेड नेशन में सबसे पहले तमिल भाषा में बोलने वाले मोदी ही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सहित उसके सहयोगियों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा गठबंधन का नाम बदलकर ‘इंडिया’ करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और द्रमुक सहित उसके सहयोगी दल लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे, तो जनता को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान 2जी घोटाले और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले सहित भ्रष्टाचार याद आएगा।

इस दौरान उन्होंने तमिल लोगों के लिए किए गए पीएम मोदी के कामों को गिनाते हुए सेंगोल का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि मोदी ने नये संसद भवन में सेंगोल (राजदंड) स्थापित करके तमिल संस्कृति का सम्मान किया है। उन्होंने द्रमुक शासन पर निशाना साधते हुए इसे देश का सबसे भ्रष्ट शासन बताया और कहा कि भाजपा की यात्रा तमिलनाडु में विकास और सुशासन की राजनीति शुरू करने का एक प्रयास है।
  यूपीए शासन तमिलों का हुआ नरसंहार
शाह ने कहा, कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के शासन काल में ही श्रीलंका में तमिलों का नरसंहार हुआ और तमिल मछुआरों की दुर्दशा हुई। विपक्ष भारत का नहीं, परिवार का चाहता है विकास...शाह ने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें केवल अपने परिवार के विकास की चिंता है। उन्होंने कहा विपक्ष भारत का विकास नहीं चाहता बल्कि अपने परिवार का विकास चाहता है। पीएम मोदी अकेले ऐसे नेता हैं जो दिन-रात भारत कल्याण और तमिलनाडु को आगे बढ़ाने की बात सोचते हैं।

करोड़ों के घोटाले में मंत्री जेल गए मगर स्टालिन डर से इस्तीफा नहीं ले रहे...
शाह ने कहा, डीएमके सरकार के एक मंत्री करोड़ों के घोटाले में जेल गए, फिर भी मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उनसे इस्तीफा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे और कुछ नहीं बल्कि भय है कि कहीं वो उनके राज न खोल दें।


इससे पहले, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने गुरुवार को राज्य की 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करती पदयात्रा के बारे में विस्तार से बताया। अन्नामलाई ने संवाददाताओं से कहा, सभी 39 संसदीय क्षेत्रों को कवर करने के लिए यह अभियान पांच चरणों में चलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी, 2024 को इसका समापन करने की योजना बनाई गई है। अन्नामलाई ने बताया, हम प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे और तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थन मांगेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक, मोदी के काम गिनाने के लिए व्हाट डिड मोदी डू नामक पुस्तिका की एक लाख प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।

10 रैलियां होंगी, केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि गृह मंत्री के उद्घाटन के बाद यह अभियान औपचारिक रूप से 29 जुलाई को रामेश्वरम से शुरू होगा। 1,770 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा और ग्रामीण इलाकों में शेष दूरी वाहन से तय करने वाली इस यात्रा का नेतृत्व अन्नामलाई करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान 10 प्रमुख रैलियों के आयोजन की योजना है, जिसे कम से कम एक केंद्रीय मंत्री संबोधित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed