Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india-gdp-growth-7-6-percent-july-september-quarter-reuters-poll-worlds-fastest

भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार: दूसरी तिमाही में 7.6 फीसदी बढ़ सकती है देश की जीडीपी, विश्व में सबसे तेज

Thu, 19 Nov 2026 01:27 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/बंगलूरू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/बंगलूरू Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 01:27 AM IST
सार

रॉयटर्स के अर्थशास्त्रियों के सर्वेक्षण के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर 7.6 फीसदी रह सकती है। मजबूत घरेलू मांग, यात्री वाहनों की बिक्री और बैंक ऋण में बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है।

विज्ञापन
india-gdp-growth-7-6-percent-july-september-quarter-reuters-poll-worlds-fastest
रॉयटर्स पोल में सामने आया अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भी मजबूत रफ्तार बनाए रखी है। रॉयटर्स के अर्थशास्त्रियों के सर्वेक्षण के मुताबिक, इस दौरान देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर सालाना आधार पर 7.6 फीसदी रह सकती है। यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज विकास दर होगी। 13 से 18 नवंबर के बीच 43 अर्थशास्त्रियों के बीच किए गए सर्वेक्षण में यह अनुमान सामने आया है। 30 नवंबर को जारी होने वाले आधिकारिक आंकड़ों को लेकर अर्थशास्त्रियों के अनुमान 6.6 फीसदी से 8.2 फीसदी के बीच हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी थी। रॉयटर्स के सर्वेक्षण के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले 12 में से 10 तिमाहियों में अर्थशास्त्रियों ने भारत की विकास दर का अनुमान वास्तविक आंकड़ों से कम लगाया था।
विज्ञापन


मजबूत खपत से अर्थव्यवस्था को सहारा
ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और कमजोर मानसून ने महंगाई बढ़ाई है। इससे घरेलू बजट पर दबाव पड़ा है। इसके बावजूद लोगों का खर्च बना हुआ है। पहले किए गए कर संबंधी उपायों और कुछ हद तक घरेलू कर्ज में बढ़ोतरी से खपत को सहारा मिला है। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, यात्री वाहनों की मजबूत बिक्री और बैंक ऋण में बढ़ोतरी भी अर्थव्यवस्था में जारी मजबूती का संकेत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केनरा बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री जी. माधवकुट्टी ने कहा कि भू-राजनीतिक हालात का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है। महंगाई बढ़ रही है, लेकिन मजबूत खपत के कारण विकास दर पर इसका प्रभाव सीमित है। उनके मुताबिक, भारत के लिए 7.5 फीसदी की विकास दर एक सामान्य स्तर जैसी हो गई है। हालांकि, कृषि क्षेत्र अब भी कमजोर कड़ी बना हुआ है। देश के करीब आधे कामगार कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं।

निजी निवेश में भी सुधार के संकेत
भारत की आर्थिक रिकवरी में अब तक निजी निवेश की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही है। हालांकि, अब इसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कंपनियों की बेहतर कमाई और सरकार की ओर से लगातार पूंजीगत खर्च किए जाने से कारोबारी निवेश को बढ़ावा मिल रहा है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज प्राइमरी डीलरशिप के अर्थशास्त्र एवं फिक्स्ड इनकम रिसर्च के सह-प्रमुख अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि व्यापक स्तर पर हो रही है और लगभग सभी प्रमुख क्षेत्र इसमें योगदान दे रहे हैं। उनके मुताबिक, पूंजीगत खर्च भी मजबूत बना हुआ है।

दिसंबर में बढ़ सकती हैं ब्याज दरें
सर्वेक्षण में शामिल ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर में ब्याज दरों में कम से कम 0.25 फीसदी यानी 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है। इससे रेपो रेट बढ़कर 5.75 फीसदी हो सकती है।

अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में आर्थिक विकास की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है। इसकी वजह पहले की गई कर कटौती का असर धीरे-धीरे कम होना और कर्ज की लागत बढ़ना है। इससे घरेलू खर्च और कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है।


वित्त वर्ष 2026-27 में 7.2 फीसदी ग्रोथ का अनुमान
रॉयटर्स के सर्वेक्षण के अनुसार, मार्च 2027 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2 फीसदी रह सकती है। इसके बाद अगले दो वर्षों में विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है। जेपी मॉर्गन के मुख्य भारतीय अर्थशास्त्री सज्जिद चिनॉय ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का असर धीरे-धीरे कम होगा। वहीं, अल नीनो का प्रभाव आर्थिक विकास पर पड़ सकता है। मौद्रिक नीतियों में सख्ती और सरकारी खर्च की रफ्तार धीमी होने से भी विकास दर प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed