Permafrost Crater: रूस के साइबेरिया में दुनिया का सबसे बड़ा पर्माफ्रॉस्ट गड्ढा है, जिसकी तस्वीरें बीते दिनों सामने आई थीं। यह तस्वीरें दुनिया को डराने के लिए काफी हैं। तस्वीरें यह भी बताती है कि दुनिया पर जलवायु परिवर्तन का असर किस कदर पड़ रहा है। पर्माफ्रॉस्ट मतलब जहां की जमीन, मिट्टी करोड़ों-अरबों सालों से जीरो डिग्री तापमान में जमी हुई हों। हालांकि अब यह गड्ढा चिंता का विषय बनता जा रहा है, क्योंकि इसका आकार लगातार बढ़ रहा है। इस गड्ढे को बाटागाइका, बाटागे या बागाटाइका कहा जाता है।
जानिए क्या है पर्माफ्रॉस्ट क्रेटर
1940 के दशक में आसपास के जंगल कटने के बाद पर्माफ्रॉस्ट क्रेटर बनना शुरू हुआ था। जीरो डिग्री तापमान पर यह स्थान बनता है। पर्माफ्रॉस्ट पिघल रही है जिसकी वजह से यहां की जमीन धंस रही है। इसकी वजह से एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। यह गड्ढा 0.8 वर्ग किलोमीटर बड़ा है और इसके अंदर 145 फुटबॉल मैदान समा जाएं।