फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: मणिपुर में CRPF के जवानों पर हमला, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक; अहम खबरें

Sat, 27 Apr 2024 07:19 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Apr 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान का समापन हो चुका है। इस चरण में 88 सीटों के लिए शुक्रवार शाम छह बजे तक 68.49% मतदान हुआ। सात राज्यों में मतदान प्रतिशत 70 फीसदी से अधिक रहा। वहीं, आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक होगी। इसमें अमेठी-रायबरेली सीट पर उम्मीदवार का फैसला हो सकता है। उधर, मणिपुर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ है, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2024 Updates On Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद

लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण में 68.49 फीसदी मतदान, पूर्वोत्तर में उत्साह
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीट के लिए शुक्रवार शाम छह बजे तक 68.49% मतदान हुआ। सात राज्यों में मतदान 70% से अधिक रहा। त्रिपुरा में सर्वाधिक 79.66% मतदान हुआ। राजस्थान को छोड़कर हिंदी बेल्ट में मतदान को लेकर उत्साह नजर नहीं आया। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2024 Updates On Amar Ujala
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज के साथ रचा इतिहास
पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यानी आखिर में आठ गेंद बाकी रह गए। 262 रन आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 224 रन चेज किए थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2024 Updates On Amar Ujala
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस: राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर, अमेठी-रायबरेली पर हो सकता है फैसला
उत्तर प्रदेश की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। इन दोनों सीटों पर आज दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी। उम्मीद है कि दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग जाएगी। दूसरी तरफ रायबरेली और अमेठी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। वे बस प्रत्याशियों का इंतजार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2024 Updates On Amar Ujala
मणिपुर में सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

मणिपुर में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला
मणिपुर में जारी हिंसा अभी थमती नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव के एक दिन बाद ही यहां कुकी उग्रवादियों ने नारानसेना इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हमला किया है। इस हमले में दो जवानों की मौत की भी खबर है। मणिपुर पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed