Ajab-Gajab: दुनियाभर में शराब पीकर गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे कानून के तहत सजा होती है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि व्यक्ति का शरीर खुद शराब बनाने लगे, तो क्या आप यकीन करेंगे। शायद आपको यह बात अजीब और मजाक लगे, लेकिन ऐसा हुआ है। बेल्जियम में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
Ajab-Gajab: इस आदमी के शरीर में बनती है शराब, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति के शरीर में शराब की मात्रा का स्तर 0.91 था। यह मात्रा कानूनी सीमा से दोगुना था। महीने बाद जांच की गई, तो पता चला कि उसकी सांस में 0.71 mg अल्कोहल मिली। बेल्जियम में शराब की कानूनी सीमा 0.22 mg है।
अब अदालत ने इस मामले पर फैसला सुनाया है। व्यक्ति की पहचान को गुप्त रखा गया है, लेकिन अदालत ने उसके खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले को खारिज कर दिया है। अदालत को पता चला कि व्यक्ति एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है। पीड़ित व्यक्ति शराब बनाने वाली कंपनी में काम करता है। तीन डॉक्टरों ने स्वतंत्र रूप से उसकी जांच की, जिसके बाद उन्होंने पुष्टि की है कि वह ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम से पीड़ित है।
Moon: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है चंद्रमा से संबंध
क्या है ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम एक दुर्लभ स्थिति है। इसे कभी-कभी "ड्रंकनेस डिजीज" के रूप में भी जाना जाता है। यह दुर्लभ स्थिति आपको बिना शराब पिए नशे में धुत्त बना देती है। ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम का निदान करना अक्सर मुश्किल हो सकता है।
Zombie: इंसानों में फैल रही जॉम्बी डियर बीमारी? अमेरिका में दिमाग खाने वाले वायरस से दो की मौत, दहशत में लोग
पिछले कई दशकों में इस सिंड्रोम के केवल कुछ ही मामले सामने आए हैं। जिन लोगों को पहले से ही ये समस्या है और अगर वो थोड़ी मात्रा में भी शराब पी लेते हैं तो इसके लक्षण कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।