फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: बंगलूरू में इसरो वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी, प्रियंका वाड्रा के साथ श्रीनगर जाएंगी सोनिया गांधी

Sat, 26 Aug 2023 07:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 26 Aug 2023 07:42 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 august 2023 Updates On Amar Ujala
दो देशों की यात्रा के बाद बंगलूरू पहुंचे पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ को गले लगाया और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के निजी दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंच गये हैं। आज सोनिया गांधी बेटे राहुल से श्रीनगर में मिलेंगी। चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद पाकिस्तान सरकार ने भी भारत की तारीफ की है। पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक सराहना के पात्र हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 august 2023 Updates On Amar Ujala
बंगलूरू पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : Twitter

बंगलूरू में वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी
दो देशों की यात्रा के बाद बंगलूरू पहुंचे पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ को गले लगाया और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। इससे पहले हवाईअड्डे के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया। यहां पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक नया नारा दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। पढ़ें पूरी खबर

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 august 2023 Updates On Amar Ujala
सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

आज श्रीनगर में राहुल से मिलेंगी सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के निजी दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंच गये हैं। आज सोनिया गांधी बेटे राहुल से श्रीनगर में मिलेंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की पुष्टि की है कि शनिवार को सोनिया राहुल गांधी से मिलेंगी। राहुल की बहन प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी यहां आ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 august 2023 Updates On Amar Ujala
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

लैंडिंग के दो दिन बाद पाकिस्तान सरकार ने की तारीफ
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया है। इस वजह से पूरा विश्व भारत के कसीदे पढ़ रहा है। पाकिस्तानी पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने भी भारत की तारीफ की है। पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक सराहना के पात्र हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 august 2023 Updates On Amar Ujala
IOIG गेम्स के उद्घाटन समारोह में भगदड़ - फोटो : Social Media

मेडागास्कर में IOIG गेम्स के उद्घाटन समारोह में भगदड़, 12 लोगों की मौत
अफ्रीकी देश मेडागास्कर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मडगास्कर में आयोजित हिंद महासागर द्वीप खेलों (IOIG) के उद्घाटन समारोह में भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हादसे में 80 लोग घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया है और जनता से मौन का आह्वान किया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed