फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed in Madagascar stadium stampede during opening ceremony of Indian Ocean Island Games

Madagascar Stampede: मेडागास्कर में IOIG गेम्स के उद्घाटन समारोह में भगदड़, 12 लोगों की मौत; 80 घायल

Sat, 26 Aug 2023 04:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंटानानारिवो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंटानानारिवो Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 26 Aug 2023 04:30 AM IST
सार

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने मृतकों के प्रति दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने घटना को दुर्भाग्यपूर्व बताया है। उन्होंने बताया कि स्टेडिम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
Several killed in Madagascar stadium stampede during opening ceremony of Indian Ocean Island Games
IOIG गेम्स के उद्घाटन समारोह में भगदड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

अफ्रीकी देश मेडागास्कर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मडगास्कर में आयोजित हिंद महासागर द्वीप खेलों (IOIG) के उद्घाटन समारोह में भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हादसे में 80 लोग घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया है और जनता से मौन का आह्वान किया है।

विज्ञापन


भगदड़ में 12 लोगों की मौत
विदेशी मीडिया के अनुसार, मेडागास्कर के बैरिया स्टेडियम में शुक्रवार को हिंद महासागर द्वीप खेलों का उद्घाटन समारोह आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में करीब 50 हजार दर्शक आए थे। इस दौरान स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री किश्चियन नत्से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भगदड़ में करीब 80 लोग घायल हैं, जिनमें से 11 लोग अधिक गंभीर हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने घटना पर जताया दुख
मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने मृतकों के प्रति दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने घटना को दुर्भाग्यपूर्व बताया है। उन्होंने बताया कि स्टेडिम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। कई लोग घायल है। राष्ट्रपति ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मौन रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल कारण अबतक स्पष्ट नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेडियम में भगदड़ का असल कारण क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, राष्ट्रपति द्वारा मौन के आह्वान के बाद लेजर शो और आतिशबाजी के साथ समारोह जारी रहा। हिंद महासागर द्वीप खेल तीन सितंबर तक मेडागास्कर में आयोजित किया जाएगा। इवेंट में मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed