फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Cong leader Sonia Gandhi to join son Rahul in Srinagar on Saturday

J&K: श्रीनगर में बेटे राहुल से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी, प्रियंका और वाड्रा भी आ सकते हैं झीलों के शहर

Sat, 26 Aug 2023 04:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 04:14 PM IST
सार

आज सोनिया गांधी बेटे राहुल गांधी से मिलने श्रीनगर पहुंची हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल की बहन प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी यहां आ सकते हैं। राहुल गांधी बीते कई दिनों से लद्दाख दौरे पर थे। इसके बाद वे श्रीनगर में निजी दौरे पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Cong leader Sonia Gandhi to join son Rahul in Srinagar on Saturday
राहुल गांधी, सोनिया गांधी file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के निजी दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। आज सोनिया गांधी बेटे राहुल से श्रीनगर में मिलने पहुंची। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की पुष्टि की है कि शनिवार को सोनिया राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को श्रीनगर में निगीन झील में नाव की सवारी करते हुए देखा गया। राहुल की बहन प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी यहां आ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस श्रीनगर दौरे को निजी दौरा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस दौरे के दौरान दोनों शीर्ष पार्टी नेता किसी भी पार्टी बैठक में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल गांधी बीते कई दिनों से लद्दाख दौरे पर थे। लेह-लद्दाख में राहुल कई जगहों पर गये, लोगों से मिले और इस दौरान उन्होंने कई सियासी बयान भी दिये। कल ही राहुल ने करगिल में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि चीन पर केंद्र सरकार पूरा सच नहीं बता रही है। लद्दाख एक रणनीतिक जगह है। चीन ने हजारों किलोमीटर जमीन भारत से छीनी है। दुख की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की बैठक में कहा था कि चीन ने एक इंच भी जमीन नहीं छिनी। प्रधानमंत्री की ये बात बिल्कुल झूठ है। लद्दाख का हर व्यक्ति इस बात को जानता है कि लद्दाख जमीन की चीन ने ली है। प्रधानमंत्री सच नहीं बोल रहे हैं। लद्दाख दौरे के अंतिम दिन कारगिल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये बातें कहीं।


राहुल गांधी ने कहा कि सीमा पर जब भी युद्ध हुआ तो लद्दाख के लोगों ने पूरी बहादुरी के साथ इसका सामना किया है। एक बार नहीं अनेक बार लद्दाख ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। इसके लिए वे दिल से लद्दाख वासियों का धन्यवाद करते हैं। वह लद्दाख दौरे के दौरान के चारों ओर घुमे हैं। ये सबसे सुंदर जगहों में से एक है। लद्दाख के लोग दिल से बात करते हैं।  

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं लद्दाख के कोने-कोने में गया। लोगों से बात की। दूसरे नेता (पीएम नरेंद्र मोदी) हैं वो अपने मन की बात करते हैं। मैंने सोचा कि मैं आपके (लद्दाखवासी के) मन की बात सुनूं। राहुल ने कहा कि उन्होंने लद्दाख के लोगों की समस्याओं और उनके असल मुद्दों को समझने की कोशिश की।  लद्दाख के लोगों का कहना है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है। 



लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बनाया गया, लेकिन जो अधिकार के वादे किए गए उन्हें पूरा नहीं किया गया। लद्दाख के कोने-कोने में किसी भी युवा से बात की जाए तो बताएगा लद्दाख बेरोजगारी का एपीसेंटर है। यहां फोन नेटवर्क की दिक्कत को भी लोगों ने प्रमुखता से उठाया। साथ ही लद्दाख में हवाई अड्डा तो बनाया दिया गया, लेकिन हवाई जहाज यहां पर नहीं आते हैं। इन मुद्दों में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed