फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट; अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा और तटीय राज्यों में बारिश का अलर्ट

Sun, 25 May 2025 07:19 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 May 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories of 25th may 2025 updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मानसून इस बार आठ दिन पहले पहुंचा है और केरल में जोरदार बारिश हो रही है। अगले एक हफ्ते तक गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दिल्ली-हरियाणा में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। इस बीच, गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिसमें वे नागपुर, नांदेड़ और मुंबई में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उत्तराखंड के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और पहले जत्थे ने जयकारों के साथ घांघरिया पहुंचकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, कश्मीर घाटी में हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर पर्यटकों की रौनक लौट रही है, खासतौर पर गुलमर्ग में होटल कारोबार में तेजी आई है। वहीं, भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत दुनियाभर में पाकिस्तान के झूठ को उजागर करने में जुटा है और अब तक छह टीमें अलग-अलग देशों में भारत की बात रख चुकी हैं। इक्वाडोर में डैनियल नोबोआ ने एक बार फिर राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने कहा कि महात्मा गांधी और केशव बलिराम हेडगेवार की तुलना की जरूरत नहीं, दोनों प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं, एलआईसी ने 24 घंटे में 5.88 लाख जीवन बीमा कराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। उधर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में नौ खिलाड़ियों को जगह दी गई है, लेकिन सरफराज और हर्षित टीम में नहीं हैं। वहीं, फिल्म ‘इक्कीस’ का टीजर और रिलीज डेट सामने आई है, जिसमें धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा नजर आएंगे। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

top news headline today important and big news stories of 25th may 2025 updates
पश्चिम बंगाल के नदिया में हुगली नदी में नहाते दिखे लोग - फोटो : पीटीआई

Weather: कोंकण, गोवा-महाराष्ट्र में सात दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट; दिल्ली-हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश
मानसून 2025 में आठ दिन पहले आया है। केरल में झमाझम बारिश हुई है। मानसून की पहली झमाझम के साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक केरल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई तटीय राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में मानसून 23 से 27 जून के बीच पहुंचेगा। बारिश के बावजूद पंजाब में रविवार से सात दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

top news headline today important and big news stories of 25th may 2025 updates
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : X @AmitShah

Maharashtra: शाह आज से शुरू करेंगे महाराष्ट्र का तीन दिवसीय दौरा; नागपुर-नांदेड़ और मुंबई में होंगे कार्यक्रम
गृह मंत्री अमित शाह रविवार से महाराष्ट्र का तीन दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। महाराष्ट्र भाजपा के बयान के अनुसार, शाह रविवार रात नागपुर पहुंचेंगे। 26 मई को वे जामठा में नागपुर कैंसर संस्थान में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और चिंचोली गांव में राष्ट्रीय फोरेंसिक विश्वविद्यालय के उप-केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, वे नांदेड़ जाएंगे, जहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात में वे मुंबई रवाना होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories of 25th may 2025 updates
हेमकुंड साहिब, उत्तराखंड - फोटो : Instagram

Hemkund Sahib : आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, जयकारों के साथ घांघरिया पहुंचा श्रद्धालुओं का पहला जत्था
जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंज प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया पहुंच गया है। रविवार को सुबह पांच बजे श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे। सुबह ठीक दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिव्य पल के करीब 5000 श्रद्धालु साक्षी बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
top news headline today important and big news stories of 25th may 2025 updates
फाइल फोटो - फोटो : ANI

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों की रविवार को होने वाली एक बैठक में ऑपरेशन सिंदूर, जाति गणना और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में सुशासन के मुद्दे पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भाजपा के सुशासन विभाग प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और अगली जनगणना में जाति गणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed