फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2025 doors of Hemkund Sahib today devotees were present in large numbers

Hemkund Sahib: पंच प्यारों की अगुवाई में खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु

Sun, 25 May 2025 01:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ज्योतिर्मठ (चमोली)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 01:19 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब के दर्शनों को लेकर सिख श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। सुबह जयकारों के बीच हेमकुंड गुरुद्वारे के कपाट खोल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2025 doors of Hemkund Sahib today devotees were present in large numbers
हेमकुंड साहिब, उत्तराखंड

विस्तार

बारिश की हल्की फुहारों के बीच रविवार को सुबह ठीक दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के मौके पर 4500 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिम सरोवर में पवित्र स्नान किया और इस वर्ष की पहली अरदास में प्रतिभाग किया। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह इस कदर रहा कि श्रद्धालु घांघरिया से सुबह चार बजे ही हेमकुंड साहिब के लिए निकल पड़े और कपाट खुलने से पहले हिम सरोवर में स्नान के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन


रविवार को सुबह हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड से दरबार साहिब में ग्रंथी मिलाप सिंह की ओर से पंज प्यारों की अगुवाई में सुशोभित किया गया। इसके बाद कपाट खोल दिए गए। उसके उपरांत कुलवंत सिंह ने सुखमणि साहब का जाप और कीर्तन किया। दोपहर में साढ़े 12 बजे हेमकुंड साहिब में साल की पहली अरदास पढ़ी गई और हुकुमनामा लिया गया। इसी के साथ हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से सेना के नॉर्थ कमान के मेजर जनरल सीजे चंद्रन, ब्रिगेडियर एमएम ढिलो, मेजर विरेंद्र, सूबेदार जितेंद्र मल्ल, हवलदार अमरदीप सिंह, पुलिस विभाग के सीओ विनोद रावत, घांघरिया पुलिस चौकी के प्रभारी अमनदीप सिंह और पंजाब व गढ़वाल स्काउट के बैंड संचालकों को पुरस्कृत किया गया। गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने हेमकुंड साहिब की साजसज्जा और घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक बर्फ हटाने वाले सेवादारों और सेना के जवानों का आभार जताया।
विज्ञापन


Hemkund Sahib: आस्था पथ से हटाई बर्फ, गुरुद्वारों को सजाना शुरू, ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन



हिमखंड के बीच से तैयार किया गया रास्ता
हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों ने घांघरिया से हेमकुंड तक सभी स्थानों से बर्फ हटाकर मार्ग तैयार कर लिया है। अटलाकोटी के समीप दो स्थानों पर हिमखंड काटकर उसके बीच से रास्ता तैयार किया है। यहां श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस के जवान श्रद्धालुओं का हाथ पकड़कर रास्ता पार करा रहे हैं।

पल-पल बदल रहा मौसम
हेमकुंड साहिब में पल-पल मौसम बदल रहा है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को सुबह जब हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे थे तो उसी दौरान हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद यहां मौसम सामान्य हो गया था जबकि देर शाम को फिर हेमकुंड में बारिश हुई। तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के बाद रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed