फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today : गोवा-महाराष्ट्र में सात दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट; दिल्ली-हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश

Sun, 25 May 2025 05:09 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 May 2025 05:09 AM IST
सार

Weather Update Today IMD Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून देश में दस्तक दे चुका है। 16 साल के बाद समय से पहले आए मानसून और मौसम में बदलाव का असर ये हुआ कि दिल्ली-NCR, हरियाणा और मुंबई के कई इलाके बारिश से सराबोर हो गए। मौसम विभाग (IMD) से जारी अलर्ट के मुताबिक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में अगले सात दिन तक भारी वर्षा हो सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात तेज आंधी चली और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं और तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली कटौती की खबरें भी आईं। तस्वीरों के साथ जानिए मौसम अपडेट

विज्ञापन
Weather Forecast Today: Heavy Rainfall Alert for 7 Days in Konkan, Goa, Maharashtra, Delhi-Haryana Mausam
पश्चिम बंगाल के नदिया में हुगली नदी में नहाते दिखे लोग - फोटो : पीटीआई
मानसून 2025 में आठ दिन पहले आया है। केरल में झमाझम बारिश हुई है। मानसून की पहली झमाझम के साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक केरल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई तटीय राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में मानसून 23 से 27 जून के बीच पहुंचेगा। बारिश के बावजूद पंजाब में रविवार से सात दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की दस्तक के बावजूद मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल उत्तर और पश्चिमी भारत में गर्मी से ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। 
Weather Forecast Today: Heavy Rainfall Alert for 7 Days in Konkan, Goa, Maharashtra, Delhi-Haryana Mausam
मंगलूरु में बारिश - फोटो : पीटीआई
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान गरज-बिजली के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक, दो-तीन दिन में मानसून गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंध्र, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में पहुंच सकता है। लगातार दूसरे साल 2025 में भी औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान है। 
Weather Forecast Today: Heavy Rainfall Alert for 7 Days in Konkan, Goa, Maharashtra, Delhi-Haryana Mausam
वाराणसी में आंधी - फोटो : पीटीआई
दिल्ली-UP में कब आएगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून के 16 साल बाद हुए जल्द आगमन से दिल्ली में इसके 23-27 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली में मानसून आमतौर पर 25 जून के आसपास पहुंचता है। हालांकि मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए मौसम विभाग ने कोई तारीख नहीं बताई है। यहां 25 से 30 मई तक प्री मानसूनी बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में 27 मई तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी अगले दो दिन लू सताएगी। मानसून के यूपी में तीन-चार दिन पहले पहुंचने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून की रफ्तार अच्छी है, जिससे यह यूपी में चार दिन पहले 14 जून तक दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today: Heavy Rainfall Alert for 7 Days in Konkan, Goa, Maharashtra, Delhi-Haryana Mausam
अमृतसर में मूसलाधार बारिश - फोटो : पीटीआई

इससे पहले मौसम के बदले तेवर से शनिवार को मुंबई, दिल्ली-NCR समेत पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, जालंधर व लुधियाना में मूसलाधार बारिश हुई। हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला व अंबाला में भी बारिश हुई। तस्वीरों में देखिए बारिश के बाद का मंजर---
विज्ञापन
Weather Forecast Today: Heavy Rainfall Alert for 7 Days in Konkan, Goa, Maharashtra, Delhi-Haryana Mausam
हुमायूं रोड, दिल्ली - फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्र में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी भविष्यवाणी की थी। ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और मौसम सुहावना बना दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed