Top News: आज देश को नौ वंदे भारत का तोहफा देंगे पीएम, नई दिल्ली की जी-20 अध्यक्षता को यूएनजीए चीफ ने सराहा
पीएम मोदी आज देश को देंगे नौ वंदे भारत ट्रेन का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 सितंबर) को देशवासियों को एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा देंगे। पीएम मोदी दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) की दो सेवाओं सहित नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मार्गों के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
भारत की जी-20 अध्यक्षता को यूएनजीए प्रमुख ने सराहा
अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को 'इंडिया-यूएन फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भारत की जी-20 अध्यक्षता की सराहना की और कहा कि समूह में अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के कारण भारत की हालिया जी-20 अध्यक्षता ऐतिहासिक साबित हुई। 'इंडिया-यूएन फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फ्रांसिस ने कहा, अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में जी-20 समूह में शामिल करने के लिए भारत ने पहल की, जो ग्लोबल साउथ में एकजुटता और सहयोग का एक मजबूत प्रतीक है। पढ़ें पूरी खबर
नेपाली प्रधानमंत्री ने जिनपिंग से की मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री इन दिनों चीनी दौरे पर हैं। इस दौरान नेपाली प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों ने कई विकास के मुद्दों पर बात की। चीनी राष्ट्रपति ने वादा किया कि वह चीन से घिरे नेपाल को चीन से जोड़ेंगे और बुनियादी ढांचे के विकास सहित कनेक्टिविटी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
कनाडा के पहले सिख सीनेट सरबजीत ने दिया इस्तीफा, 2016 में संभाला पद
कनाडा-भारत के बीच बढ़ चुके तनाव के बीच कनाडाई सीनेट से भारतीय मूल के सरबजीत सिंह मरवाह ने इस्तीफा दे दिया है। कनाडा की सीनेट में नियुक्त होने वाले मारवाह पहले सिख थे और उनका कार्यकाल 2026 तक था। उन्हें कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सीनेट में नियुक्त किया था। पढ़ें पूरी खबर