फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: 'रैंकिंग से फर्क नहीं पड़ता...', तीनों प्रारूप में भारत के नंबर-एक बनने पर भी खुश नहीं हैं गंभीर!

Sat, 23 Sep 2023 05:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Sep 2023 05:36 PM IST
सार

क्रिकेट के एक शो में 2011 वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे गंभीर ने कहा कि आगामी विश्व कप में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना सबसे महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Gautam Gambhir Message To Team India before world cup, 'Ranking Doesn't Matter' Australia
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को लेकर यह बात कही है - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम भले ही सभी प्रारूपों में दुनिया की नंबर एक टीम हो, लेकिन आईसीसी रैंकिंग में इस तरह की उपलब्धि पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर के लिए कोई मायने नहीं रखती। भारतीय टीम का मिशन इस साल वनडे विश्व कप उठाना है और गंभीर का मानना है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने के लिए टीम को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा क्योंकि आईसीसी प्रतियोगिताओं में उनका शानदार प्रदर्शन का इतिहास रहा है। ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर के विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। यह टीम आगामी विश्व कप में भी पसंदीदा के रूप में उतरेगी। हालांकि, गंभीर को उम्मीद है कि भारतीय टीम उनसे पार पा लेगी।
ODI World Cup 2023: Gautam Gambhir Message To Team India before world cup, 'Ranking Doesn't Matter' Australia
गंभीर और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक शो में  2011 वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे गंभीर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराना सबसे महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, 'देखिए, मैंने हमेशा यह कहा है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर आपको विश्व कप जीतना है तो आपको ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। 2007 में जब हमने विश्व कप जीता था तो हमने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 2011 में जब हमने विश्व कप जीता था तो हमने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। ऑस्ट्रेलिया किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है। रैंकिंग हटा दें, रैंकिंग मायने नहीं रखती।'
ODI World Cup 2023: Gautam Gambhir Message To Team India before world cup, 'Ranking Doesn't Matter' Australia
विश्व कप 2015 ट्रॉफी के साथ क्लार्क - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक पांच बार (1987, 1999, 2003, 2007, 2015) आईसीसी वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती है, जो उन्हें सबसे सफल वनडे टीम बनाती है। वेस्टइंडीज और भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद वनडे विश्व कप जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों टीमों ने दो-दो बार ट्रॉफी जीती है। इंग्लैंड 2019 में आयोजित पिछले विश्व कप टूर्नामेंट का विजेता है और ट्रॉफी का मौजूदा चैंपियन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Gautam Gambhir Message To Team India before world cup, 'Ranking Doesn't Matter' Australia
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
गंभीर ने कहा, 'आप रैंकिंग में किसी भी स्थान पर हो सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, जब बड़े टूर्नामेंटों जैसे कि विश्व कप की बात आती है, तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास मैच विजेता खिलाड़ी हैं, उनमें आत्मविश्वास है। ऑस्ट्रेलिया के पास बड़े मैचों में अच्छा खेलने की क्षमता है। भारत ने जो दो विश्व कप जीते, हमें दो बार नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रेलिया को हराना पड़ा। जो विश्व कप हम हारे हैं, 2015 में हम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे। 2003 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त मिली थी। इसलिए मेरा मानना है कि अगर हमें इस साल विश्व कप जीतना है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण मैच होने जा रहा है। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया को हराना बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Gautam Gambhir Message To Team India before world cup, 'Ranking Doesn't Matter' Australia
शेन वॉटसन - फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने बताया कि उनकी नजर में आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें कौन सी हो सकती हैं। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं, मुझे लगता है कि वह एक टीम होगी। इस विश्व कप से पहले उनके सामने कुछ सवाल हैं। निश्चित रूप से कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से चिंता बढ़ी है, लेकिन उनके पास जो बेंच स्ट्रेंथ है, वह जानते हैं कि इन बड़े मैचों में कैसे आगे बढ़ना है। वहीं, दूसरी टीम भारत हो सकती है। घरेलू मैदान पर होने के कारण भारत परिस्थितियों से बेहतर तरीके से वाकिफ होगा। उनके गेंदबाज इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खासतौर पर टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी और स्पिनर कुलदीप यादव और बेहतर होते जा रहे हैं। इसलिए भारत अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत फाइनल में पहुंच सकता है। इसलिए मेरे मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed