राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब सोका। बयरु न कर काहू सन कोई, राम प्रताप बिषमता खोई...अर्थात श्रीराम के राजगद्दी पर बैठते ही तीनों लोक प्रसन्न हुए और उनके सब दुख दूर हो गए। वहीं, 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के बीच उत्साह की लहर है। इसके अलावा, रामनगरी में जगदगुरु रामभद्राचार्य सबसे बड़ी रामकथा कर रहे हैं। खूबसूरत सा पंडाल है। उन्होंने संकल्प किया था, मंदिर बनने तक अयोध्या रामकथा करने नहीं आएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: लंदन की गलियों में गूंजा जय श्रीराम; 22 जनवरी को अवकाश के खिलाफ याचिका, बॉम्बे HC में सुनवाई आज
अयोध्या में श्रद्धालु रामधुन में मग्न
राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब सोका। बयरु न कर काहू सन कोई, राम प्रताप बिषमता खोई...अर्थात श्रीराम के राजगद्दी पर बैठते ही तीनों लोक प्रसन्न हुए और उनके सब दुख दूर हो गए। राम के प्रताप से कोई किसी से वैर नहीं करता था और ऊंच नीच का भेद भी समाप्त हो गया। मानस की यह चौपाई राम की नगरी अयोध्या पर एकदम सटीक बैठती है। अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 40 से अधिक स्थानों पर भोजन व निशुल्क चाय व पानी का इंतजाम किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
लंदन की गलियों में गूंजा जय श्री राम
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के बीच उत्साह की लहर है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ब्रिटेन में भी कार रैली का आयोजन किया गया। रैली में हिंदू प्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार रैली में 325 से अधिक कार शामिल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार रैली पश्चिम लंदन के कोलियर रोड पर द सिटी पैविलियन से शुरू हुई थी। यात्रा पूर्वी लंदन से गुजरी थी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जय श्री राम के नारे लगाए और भगवान राम की स्तुति भजन भी बजाए। शाम को महाआरती का भी आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर
रामनगरी में जगदगुरु रामभद्राचार्य बोले- काशी और मथुरा के लिए भी लूंगा संकल्प
रामनगरी में जगदगुरु रामभद्राचार्य सबसे बड़ी रामकथा कर रहे हैं। खूबसूरत सा पंडाल है। उन्होंने संकल्प किया था, मंदिर बनने तक अयोध्या रामकथा करने नहीं आएंगे। संकल्प पूरा हुआ है। आजकल हर दिन 10 हजार लोग उन्हें सुनने आते हैं। वह देश के लोकप्रिय संत हैं। पढ़ें पूरी खबर
प्राण प्रतिष्ठा पर अवकाश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को कानून की पढ़ाई करने वाले चार छात्रों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस जेएल कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की विशेष पीठ रविवार सुबह मामले की सुनवाई करेगी। जनहित याचिका (PIL) दायर करने वाले छात्रों में शिवांगी अग्रवाल, सत्यजीत सिद्धार्थ साल्वे, वेदांत गौरव अग्रवाल और खुशी संदीप बंगिया शामिल हैं, जो मुंबई स्थित एमएनएलयू, जीएलसी और निरमा लॉ स्कूल में विधि की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर